Etawah Viral Video: “तुम लोगों को नहीं पढ़ाऊंगा लड़कियों के साथ कोचिंग”, फिर क्या…दबंगों ने बीच सड़क लाठी-डंडों से पीटकर टीचर को किया अधमरा, वीडियो वायरल
Etawah Viral Video: उत्तर प्रदेश में दबंगों के हौसले बुलंद हैं. इटावा जनपद के थाना भरथना कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला महावीर नगर में गली के चौराहे पर कुछ दबंगों ने एक शिक्षक को बीच सड़क सिर्फ इसलिए लाठी-डंडों से पीटा, क्योंकि उन लोगों को लड़कियों के साथ पढ़ाने से इंकार कर दिया था. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि, टीचर को युवक लाठी-डंडों से किस तरह पीट रहे हैं और वह खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.
दबंगों से खुद को जैसे-तैसे बचाकर टीचर भरथना कोतवाली पहुँचकर नामजद दबंगो के विरूद्ध लिखित तहरीर सौंप कर कार्यवाही की अपील पुलिस से की है. दबंगों की मारपीट से घायल टीचर प्रवीण गुप्ता निवासी मंडी रोड भरथना ने बताया कि वह एक कोचिंग का संचालक है। उनकी कोचिंग में क्लास- 6 से 10 वीं तक के छात्र-छात्राएं आते शिक्षा ग्रहण करते हैं। उनकी कोचिंग में छात्र व छात्राओं के अलग-अलग बैच संचालित किये जाते है। जबकि सुबह के टाइम वह महावीर नगर स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में टीचिंग का कार्य करता है।
उन्होंने बताया कि, गुरुवार की दोपहर बाद विद्यालय से वह अपनी स्कूटी से कोचिंग जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दबंगों ने उन्हें लाठी मार कर मय स्कूटी के गिरा लिया उसकी स्कूटी पर उनके एक शिक्षक साथी भी बैठे थे। जमीन पर गिरते ही कई अन्य युवक उसे लाठी-डंडों,लात-घूंसों से बुरी तरह पीटने लगे। टीचर ने बताया कि दबंग युवक जबरन छात्राओं के बैच में कोचिंग पढ़ने का प्रयास कर रहे थे,जिसके लिए उन्होंने कई बार मना कर दिया था. घटना के सम्बंध में एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने कहा कि प्राइवेट कोचिंग सेंटर के टीचर प्रवीण के साथ घटना हुई है। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है. भरथना कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया है कि दबंग आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा 147, 323, 352 और 506 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यहां देखें वीडियो