UP Politics: फूलन देवी हत्याकांड की CBI जांच के लिए योगी सरकार के मंत्री ने लिख डाला लम्बा-चौड़ा पत्र, पढ़ें पूरा, देखें वीडियो
Phoolan Devi Murder Case: 25 जुलाई 2001 को फूलन देवी (Phoolan Devi) की हत्या होने के बाद अब निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार के मंत्री डॉ संजय निषाद ने केंद्र और राज्य सरकार को एक पत्र लिखकर फूलन देवी हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच की जोरदार मांग की है. साथ ही पत्र में फूलन देवी की संपत्ति को मुक्त करा कर उनकी मां को भी देने की मांग की है. बता दें ये मांग मंगलवार को फूलन देवी की पुण्यतिथि के मौके पर उठाई गई है.
ये लिखा है पत्र में जानें क्या लिखा है पत्र में?
संजय निषाद ने अपने पत्र को ट्विटर हैंडल पर ट्विट किया है, जिसमें लिखा है कि, “पूर्व सांसद बहन वीरांगना फूलन देवी मछुआ समाज की नहीं विश्व की महिलाओं के लिए आदर्श रही हैं. उन्होंने समाज को जागरुक करने के लिए अन्याय के खिलाफ मोर्चा खोला. फूलन देवी ने जुल्म और अत्याचार, उत्पीड़न, शोषण के खिलाफ महिलाओं के सम्मान की रक्षा और उनके हक के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी है.” इसी के साथ पत्र में लिखा गया है कि, फूलन देवी की सपा पोषित माफियाओं से संपत्ति को मुक्त करवाकर उनकी माता को नाम की जाए. फूलन देवी की माता को सांसद की माता होने का अधिकार दिया जाए और उनके नाम पर महिलाओं के सेल्फ डिफेंस सेंटर खोले जाएं. साथ ही पूर्व सांसद के गांव को आदर्श गांव के तौर पर विकसित किया जाए.”
पत्र में आगे लिखा है, “निषाद पार्टी वीरांगना फूलन देवी के आदर्शों और पदचिन्हों पर चलने वाली पार्टी है. उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए निषाद पार्टी ने शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के हित में हमेशा आवाज उठाई है.”