Hardoi Viral Video: जरा सी बात पर सिपाही ने युवक को 4 मिनट 38 सेकेंड में मारे 38 जूते, वीडियो वायरल, पुलिस अधीक्षक ने किया सस्पेंड
Hardoi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सादी वर्दी में एक सिपाही युवक को जूते मारता हुआ दिख रहा है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यहां एक सिपाही ने सरेआम एक युवक को जरा सी बात पर जूतों से पीट दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से सिपाही को सस्पेंड कर दिया है. तो वहीं वीडियो में साफ दिख रहा है कि सिपाही ने 4 मिनट 38 सेकेंट में 38 जूते युवक को मारे हैं.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक शाहाबाद कोतवाली में यूपी 112 में तैनात सिपाही दिनेश सादी वर्दी में एक दुकान पर सामान खरीदने गए थे. बताया जा रहा है कि वहीं पर एक युवक भी मौजूद था. किसी बात को लेकर सिपाही युवक पर नाराज हो गया और उसके बाद सिपाही ने जूता निकालकर युवक को पीटना शुरू कर दिया. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही पीआरबी ड्यूटी पर तैनात था, एक शख्स को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह पिटाई कर रहा है. उसे निलंबित कर दिया गया है.
यहां देखें वीडियो