Viral Video: रात के अंधेरे में एक बिल्ली ने किया बिल्कुल माइकल जैक्सन की तरह डांस, वायरल हुआ सीसीटीवी फुटेज, देखकर आप भी रह जाएंगे चकित
July 26, 2023
No Comments
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सफेद रंग की बिल्ली एकदम माइकल जैक्सन की तरह डांस कर रही है. जिसने भी ये वीडियो देखा वह चकित होकर बिल्ली का डांस देखता रह गया. बता दें कि @TheFigen_ नामक यूजर ने एक सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है, जिसमें रात के अंधेरे में एक बिल्ली को डांस करते देखा जा सकता है. इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं, हालांकि कुछ लोग इस वीडियो को लेकर कह रहे हैं कि या तो ये फर्जी है या फिर एडिटेड है.