Noida Viral Video: चूहे के ऊपर बाइक चढ़ाकर बुरी तरह कुचलने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने दी चौंकाने वाली सफाई
Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, नोएडा के मामूरा में होटल चलाने वाले जैनुद्दीन नाम के युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कि अपनी बाइक से सड़क पर पड़े एक चूहे को कुचलता हुआ दिख रहा है. वीडियो में वह चूहे के ऊपर से गाड़ी आगे पीछे करता हुआ दिख रहा है, जिससे चूहे की मौत हो जाती है.
इसका वीडियो वायरल होने के बाद जैनुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि, जैनुद्दीन की गिरफ्तारी चूहे की हत्या के आरोप में की गई है, लेकिन इस मामले नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि मारपीट के मामले में उसकी गिरफ्तारी की गई है. इसी के साथ खबर ये सामने आ रही है कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस गिरफ्तारी को रद्द कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. इसी के साथ ही नोएडा पुलिस का ट्विटर पर एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा गया है कि, 24 जुलाई को थाना फेस-3 पुलिस द्वारा गश्त के दौरान पाया गया कि जैनलाद्दीन पुत्र मतलूब अहमद निवासी गली नम्बर-5, मामूरा, नोएडा अपनी बिरयानी की दुकान पर ग्राहकों से पैसों को लेकर फसाद कर रहा था, उसे समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह अधिक उत्तेजित हो गया.
इसी के बाद उस पर धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाई की गई है. इसी के साथ पुलिस ने ये भी लिखा है कि उक्त गिरफ्तारी को सोशल मीडिया पर चूहे के प्रकरण से जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है. साथ ही पुलिस ने ये भी कहा है कि, चूहे से सम्बंधित वायरल वीडियो का इस गिरफ्तारी से कोई संबंध नहीं है.
यहां देखें वीडियो