Rahul Gandhi Flying Kiss: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कुंडली के नक्षत्र चल रहे हैं खराब, अब फंसे ‘फ्लाइंग किस’ मामले में! वायरल हुआ वीडियो, महिला सांसदों ने लगाए गम्भीर आरोप

August 9, 2023 by No Comments

Share News

Rahul Gandhi Flying Kiss: लगता है कांग्रेस सांसद और गांधी परिवार के चिराग की कुंडली के नक्षत्र खराब चल रहे हैं. इसीलिए तो जैसे ही मोदी सरनेम मामले के उनका पिंड छूटा वह फ्लाइंग किस मामले में फंस गए हैं. इस पूरे मामले को भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस कदर हवा दी है पूरा मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और सदन में राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मणिपुर मामला पूरी तरह से दब गया है.

दरअसल मीडिया सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सदन से बाहर निकल रहे थे, इस दौरान उन्होंने ‘प्लाइंग किस’ जैसा कुछ इशारा किया, जिसको लेकर भाजपा की तमाम महिला सांसद आग बबूला हो गई और राहुल गांधी की शिकायत स्पीकर से कर दी. ऐसे में राहुल गांधी फिर से भाजपा के चक्रव्यूह में घिरते नजर आए. इससे पहले राहुल गांधी की मोदी सरनेम मामले में उनकी सांसदी तक चली गई थी. हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के तीन दिन बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल कर दी गई थी और वह सदन में पहुंचे ही थे कि फिर से एक नई मुसीबत उनके ऊपर टूट पड़ी है.

देखें क्या बोलीं केंद्रीय मंत्री शोभा
राहुल गांधी के फ्लाइंग किस मामले में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “हम सदन में पहली बार यह व्यवहार देख रहे हैं। यह भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है. उन्होंने एक महिला सांसद को फ्लाइंग किस दी. यह अस्वीकार्य है और हमने इसकी शिकायत स्पीकर से की है जिससे वे उनके खिलाफ कार्रवाई करें. तो वहीं स्मृति ईरानी ने कहा कि कोई अभद्र शख्स ही महिला सांसदों को ‘फ्लाइंग किस’ दे सकता है. ऐसे गरिमाविहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया.” उन्होंने कहा कि यह उस खानदान के लक्षण हैं ये आज देश को पता चल गया.” इसी के साथ महिला सांसदों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की है.

राहुल गांधी पर टूट सकती है मुसीबत
बता दें कि ‘प्लाइंग किस’ मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है. हालांकि, उनको ‘प्लाइंग किस’ के लिए सदन से बर्खास्त नहीं किया जा सकता है. फिलहाल लोकसभा स्पीकर को किसी भी संसद सदस्य के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार है और इन्हीं अधिकारों के तहत महिला सांसदों की शिकायत के बाद स्पीकर ओम बिरला राहुल को पूरे मानसून सत्र के लिए सदन से निलंबित कर सकते हैं. हालांकि, लोकसभा के प्रक्रिया और कार्य-संचालन नियम 307 के तहत स्पीकर किसी सांसद का व्यवहार आपत्तिजनक होने पर एक दिन के लिए सदन से निलंबित कर सकता है. (फोटो -सोशल मीडिया, राहुल गांधी की ये फोटो उस वक्त की है, जब वह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने समर्थकों को फ्लाइंग किस दे रहे थे)

यहां देखें वीडियो