ठेके पर DM साहब भी ठगे गए…660 की बोतल थमा दी गई 680 में; तमतमाए जिलाधिकारी ने लिया ये एक्शन-Video
Dehradun Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सफेद शर्ट पहने शख्स को उत्तराखंड के देहरादून का जिलाधिकारी (DM) बताया जा रहा है और व एक एक शराब की दुकान पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडल शॉप वाले ने जिलाधिकारी को भी नहीं छोड़ा और उनको भी 660 की शराब की बोतल को 680 रुपये में थमा दिया.
इस घटना से डीएम सविन बंसल ने तुरंत एक्शन लिया और दुकानदार का जुर्माना काट दिया। बता दें कि मैकडॉवेल की बोतल खरीदने पर दुकानदार ने जिलाधिकारी से 20 रुपये अधिक चार्ज किए. इस पर जिलाधिकारी ने तुरंत आबकारी अधिकारी को मौके पर बुलाया और अनुज्ञापी पर 50 हजार का जुर्माना लगा दिया। तो दूसरी ओर ये भी जानकारी सामने आई कि जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान दुकानदार का व्यवहार उपभोक्ताओं के प्रति भी बहुत अच्छा नहीं रहा. इसके लिए भी जिलाधिकारी ने दुकानदार को सख्त हिदायत दी। तो दूसरी ओर उप जिलाधिकारी हरी गिरी ने चुना भट्टा स्थित शराब की दुकान पर छापेमारी की। यहां भी दुकान में ओवर रेटिंग और अनियमितता पाई गई। यहां एक ग्राहक ने बीयर की बोतल खरीदी जिसका मूल्य 200 रुपये था, लेकिन उससे 210 रुपये वसूले गए तो वहीं कई इलाकों में औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई।
कई दिनों से मिल रही थी शिकायत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई दिनों से ओवर रेटिंग की शिकायत जिलाधिकारी को मिल रही थी. इसी के बाद बुधवार रात को डीएम सविन बंसल खुद ही अपनी गाड़ी ड्राइव कर ओल्ड मसूरी रोड स्थित शराब की दुकान पर पहुंचे और लाइन में लगकर शराब खरीदी। ताजुब की बात ये रही कि यहां पर किसी ने उनको पहचाना नहीं. यहां पर उन्होंने एक मैकडॉवेल की बोतल खरीदी जो कि 660 रुपये की थी लेकिन दुकानदार ने उनसे 680 रुपये वसूले. इस पर जिलाधिकारी ने फोन करके आबकारी अधिकारी को बुला लिया और दुकानदार पर अधिक दाम वसूलने के लिए 50 हजार का जुर्माना लगा दिया।
मालूम हो कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिला अधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी हर गिरी, उप जिला अधिकारी शालिनी नेगी ने जनपद में एक साथ कई स्थानों पर स्थित शराब की दुकानों पर छापेमारी की। सभी दुकानों में ओवर रेटिंग और अनियमितताएं पाई गईं. इसी के बाद से इन दुकानों पर कार्रवाई की गई है.