Lucknow: नवरात्र के दिनों में मंदिर के बाहर फेंके मांस के टुकड़े…महिला गिरफ्तार; हिंदू महासभा ने कही ये बात
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित बाजारखाला में कटरा खुदा यार खां मोहल्ले में स्थित लम्बदेश्वर शिव मंदिर के बाहर कुछ मांस के टुकड़े पड़े मिले. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला ने मंगलवार देर शाम ये मांस के टुकड़े फेंके थे. स्थानीय लोगों ने यह देखकर विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस को सूचना दी. हालांकि महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं अखिल भारत हिंदू महासभा ने भी इसके खिलाफ विरोध दर्ज कराया है.
सूचना मिलने के बाद बाजारखाला इंस्पेक्टर संतोष आर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मांस के टुकड़े मौके से हटवा कर साफ सफाई कराई है। तो दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इसके बाद पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने इस सम्बंध में बताया कि आरोपित महिला का नाम अलीजा है। पूछताछ में पता चला कि वह अकेले रहती है और जिद्दी किस्म की है। उसने दावा किया है कि वह स्ट्रीट डॉग लवर है औऱ कुत्तों के लिए एक झोले में मांस के टुकड़े लेकर चलती है. आरोपित महिला ने बताया है कि वह कुत्ते जहां भी उसे मिलते हैं उन्हें मांस के टुकड़े फेंक कर खिलाती है। पहले भी इस तरह वह कर चुकी है। शाम को मंदिर के पास कुत्ते बैठे थे। उन्हें खिलाने के लिए मांस के टुकड़े फेंके थे। तभी स्थानीय लोगों ने देख लिया और उसका विरोध शुरू कर दिया.

Shishir Chaturvedi
मंदिर का किया जाएगा शुद्धिकरण
इस पूरी घटना को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा है कि थाना बाजारखाला क्षेत्र में हुए मंदिर में मीट फेंकने के मामले के बाद शुद्धिकरण को लेकर पुजारी जी से मेरी बात हुई है वह सहयोग के लिए तैयार हैं. मंदिर में विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ कलश के साथ शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. उन्होंने कहा कि नवरात्र के दिनों में किए गए इस कृत्य की हिंदू समाज घोर निन्दा करता है और आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करता है.
ये भी पढ़ें-Lakhimpur Kheri: पुलिस के सामने ही पिट गए BJP विधायक, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने जड़ा थप्पड़-Video