Lakhimpur Kheri: पुलिस के सामने ही पिट गए BJP विधायक, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने जड़ा थप्पड़-Video
Lakhimpur Kheri: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस के सामने ही भाजपा विधायक योगेश वर्मा पिटते नजर आ रहे हैं. उनके ऊपर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया. मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में अर्बन कोआपरेटिव बैंक के चुनाव के दौरान सामने आया है. घटना मंगलवार यानी कल की बताई जा रही है. वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि इस घटना के विरोध में अर्बन बैंक- सदर विधायक के समर्थकों ने बैंक परिसर को घेर लिया है और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. तो वहीं भारी बवाल के उपरांत आईजी रेंज के पहुंचने के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी के दो गुटों में ये तनातनी मंगलवार को शुरू हुई थी जो कि बुधवार तक मारपीट में तब्दील हो गई. नतीजा यह रहा कि पुलिस के सामने ही बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की पिटाई कर दी गई. घटना को लेकर खबर सामने आ रही है कि सदर विधायक लखीमपुर खीरी अर्बन कोऑपरेटिव बैंक मतदाता की अंतिम सूची सूचना बोर्ड से गायब होने पर आग बबूला हो गए और इसका विरोध करने लगे.
🚨🇮🇳 BJP MLA YOGESH VERMA SLAPPED DURING ELECTION
BJP MLA Yogesh Verma was slapped during a scuffle at the urban cooperative bank elections in Lakhimpur Kheri, Uttar Pradesh.
The altercation broke out amid rising tensions over the election process.
The attacker remains… pic.twitter.com/TXTPHEaRfQ
— The Ledger Report (@LedgerRPT) October 9, 2024
तो वहीं इसके बारे में 4 अक्टूबर को सूचना लगाई गई थी. मंगलवार को इसको लेकर विधायक ने धांधली का आरोप बैंक के कर्मचारियों और पुलिस पर लगाया. इसी क्रम में बुधवार यानी आज एक बार फिर विधायक योगेश वर्मा धांधली की शिकायत लेकर पहुंचे थे. इसी दौरान वहां बैंक की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिंह के पति और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह पहुंच गए और पुलिस के सामने ही योगेश वर्मा को थप्पड़ जड़ दिया.
वायरल वीडियो में बचाते दिखी पुलिस
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि अवधेश सिंह ने पहले विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारा. इसके बाद पुलिस ने बीच बचाव करने की पूरी कोशिश की है लेकिन अवधेश सिंह के समर्थकों ने विधायक को कॉलर पकड़कर घसीटकर पटक दिया और फिर विधायक को जमकर पीटा. इस बीच भारी पुलिस फोर्स के साथ नामांकन प्रक्रिया जारी है. तो वहीं तनाव को देखते हुए इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पिटाई के बाद से योगेश वर्मा के समर्थक भी मौके पर ही मौजूद हैं. ताजा खबर सामने आ रही है कि विधायक के समर्थकों ने बैंक को घेर लिया है और सम्बंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.
अर्बन बैंक- सदर विधायक के समर्थकों ने बैंक परिसर को घेरा,#लखीमपुर pic.twitter.com/I62zMZfIVZ
— बेसिक शिक्षा: सूचना और सामग्री (@Info_4Education) October 9, 2024