JP Jayanti: जेपी जयंती पर सियासी जंग…अब अखिलेश यादव ने लिया ये बड़ा फैसला, BJP और नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात-Video
Lucknow JP Jayanti: भारतीय राजनीति में लोकनायक व समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण (JP) की जयंती के मौके पर यूपी की सियासत में भाजपा और सपा के बीच रार छिड़ी हुई है. आज यानी शुक्रवार को जयप्रकाश नारायण जयंती है तो वहीं लखनऊ के गोमती नगर स्थित जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (JPNIC) को टीन शेड लगाकर सील कर दिया है. जहां एक ओर लखनऊ विकास प्राधिकरण का कहना है कि वहां पर बारिश के कारण जीव-जंतु का खतरा है तो वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर केंद्र को बेच देने की साजिश करने का आरोप लगाया है.
फिलहाल ताजा खबर सामने आ रही है कि अखिलेश यादव ने केंद्र पर जाकर जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि देने की बात कही है तो वहीं उनके विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल व आरएएफ मौजूद. इस पर सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से सवाल किया है कि क्या अखिलेश यादव को हाउस अरेस्ट किया गया है तो दूसरी ओर अखिलेश यादव का ताजा बयान सामने आया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि “बहुत से समाजवादी लोग सरकार में हैं जो सरकार को चला रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके (जय प्रकाश नारायण) आंदोलन से निकले हैं, यह नीतीश कुमार के लिए उस सरकार से समर्थन वापस लेने का मौका है जो समाजवादियों को जय प्रकाश नारायण की जयंती पर श्रद्धांजलि देने की अनुमति नहीं दे रही है..”
#WATCH लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "जयप्रकाश नारायण की जयंती के दिन JPNIC के म्यूजियम में जाकर उनकी जयंती मनाते हैं लेकिन पता नहीं क्या कारण है कि आज सरकार हमें रोक रही है, माल्यार्पण नहीं करने दे रही है… भाजपा ने हर अच्छा काम रोका है लेकिन आज हम लोग सड़क पर खड़े… pic.twitter.com/3c9gcJ8e60
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2024
ये एक विनाशकारी सरकार है
अखिलेश यादव ने ये भी कहा है कि “जयप्रकाश नारायण की जयंती के दिन JPNIC के म्यूजियम में जाकर उनकी जयंती मनाते हैं लेकिन पता नहीं क्या कारण है कि आज सरकार हमें रोक रही है, माल्यार्पण नहीं करने दे रही है… भाजपा ने हर अच्छा काम रोका है लेकिन आज हम लोग सड़क पर खड़े होकर अगर जयप्रकाश नारायण को याद भी कर रहे हैं तो ये सरकार हमें रोकना चाहती है कि हम माल्यार्पण न करें लेकिन हम लोगों ने यहां सड़क पर ही माल्यार्पण कर दिया। जयप्रकाश नारायण के नाम पर जो इमारत बनाई गई है, उसे इसलिए ढका गया है क्योंकि उसके पीछे साजिश है। साजिश ये है कि वे उसे बेचना चाहते हैं। ऐसी सरकार जो म्यूजियम बेच रही हो उससे क्या उम्मीद की जा सकती है। समाजवादी पार्टी के लोग हर साल उनकी जयंती मनाते रहे हैं और उसी तरह से मनाते रहेंगे… हम लोग वहीं जाकर भारत रत्न जयप्रकाश नारायण को सम्मान देने का काम करेंगे। यह सरकार गूंगी-बहरी तो है ही लेकिन आज कल इसे दिखाई भी नहीं दे रहा है … सही मायने में यह एक विनाशकारी सरकार है…”
#WATCH लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "जयप्रकाश नारायण की जयंती के दिन JPNIC के म्यूजियम में जाकर उनकी जयंती मनाते हैं लेकिन पता नहीं क्या कारण है कि आज सरकार हमें रोक रही है, माल्यार्पण नहीं करने दे रही है… भाजपा ने हर अच्छा काम रोका है लेकिन आज हम लोग सड़क पर खड़े… pic.twitter.com/3c9gcJ8e60
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2024