Shardiya Navratri Navami: सीएम योगी ने कन्याओं का विधि-विधान से किया पूजन, सनातन धर्म को लेकर कही ये बात- Video
Shardiya Navratri-2024: आज पूरा देश शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और हवन के साथ ही कन्यापूजन कर रहा है. आज कन्यापूजन के साथ ही माता को विदा कर दिया जाएगा और इस तरह से नौ दिन का नवरात्र पर्व सम्पन्न हो जाएगा. इस खास मौके पर देश के तमाम हिस्सों में भाजपा नेता कन्यापूजन कर रहे हैं.
#WATCH उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के दिन कन्या पूजन किया और कन्याओं को भोजन करवाया। pic.twitter.com/ZMDQWztcsH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2024
इसी बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह विधि-विधान से कन्यापूजन करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
आदिशक्ति माँ दुर्गा की उपासना के महापर्व 'शारदीय नवरात्रि' की महानवमी के पावन अवसर पर @GorakhnathMndr में कन्या-पूजन… https://t.co/bNH37rwYcB
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 11, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार पूरे नौ दिन तक मा दुर्गा के सभी स्वरूपों का विधि-विधान से पूजन किया तो वहीं कल शाम को ही उन्होंने हवन-पूजन भी सम्पन्न किया. तो वहीं गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में आज सुबह ‘कन्या पूजन’ किया है. इसी के साथ ही प्रदेशवासियों को नवरात्र की बधाई भी दी है.
भारतीय समाज प्राचीन काल से ही इस बात को मानता रहा है-
'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता:' pic.twitter.com/aWk2ITgR5g
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 11, 2024
साथ ही कहा है कि सनातन धर्म की परम्परा में आज शारदीय नवरात्र की नवमी का पर्व है. इस अवसर पर मैं प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं. जगतजननी मां भगवती दुर्गा के जो विभिन्न स्वरूप हैं, नवरात्र के अवसर पर वर्ष में दो बार अनुष्ठान के माध्यम से मां भगवती के अनुष्ठान के साथ जुड़ता है.
पावन 'शारदीय नवरात्रि', हमें आधी आबादी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की नई प्रेरणा प्रदान करता है… pic.twitter.com/0iqQL8x4od
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 11, 2024
शारदीय नवरात्र की पावन नवमी के मौके पर सीएम योगी ने ये भी कहा कि पावन ‘शारदीय नवरात्रि’, हमें आधी आबादी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की नई प्रेरणा प्रदान करता है.
VIDEO | "As per the tradition of Sanatan Dharma, today is the festival of Navami during the Shardiya Navratri. On this occasion, I extend my heartfelt greetings to all the residents of the state," says Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath (@myogiadityanath) as he performs ‘kanya… pic.twitter.com/a2QsVWO38W
— Press Trust of India (@PTI_News) October 11, 2024