Shardiya Navratri Navami: सीएम योगी ने कन्याओं का विधि-विधान से किया पूजन, सनातन धर्म को लेकर कही ये बात- Video

October 11, 2024 by No Comments

Share News

Shardiya Navratri-2024: आज पूरा देश शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और हवन के साथ ही कन्यापूजन कर रहा है. आज कन्यापूजन के साथ ही माता को विदा कर दिया जाएगा और इस तरह से नौ दिन का नवरात्र पर्व सम्पन्न हो जाएगा. इस खास मौके पर देश के तमाम हिस्सों में भाजपा नेता कन्यापूजन कर रहे हैं.

इसी बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह विधि-विधान से कन्यापूजन करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार पूरे नौ दिन तक मा दुर्गा के सभी स्वरूपों का विधि-विधान से पूजन किया तो वहीं कल शाम को ही उन्होंने हवन-पूजन भी सम्पन्न किया. तो वहीं गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में आज सुबह ‘कन्या पूजन’ किया है. इसी के साथ ही प्रदेशवासियों को नवरात्र की बधाई भी दी है.

साथ ही कहा है कि सनातन धर्म की परम्परा में आज शारदीय नवरात्र की नवमी का पर्व है. इस अवसर पर मैं प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं. जगतजननी मां भगवती दुर्गा के जो विभिन्न स्वरूप हैं, नवरात्र के अवसर पर वर्ष में दो बार अनुष्ठान के माध्यम से मां भगवती के अनुष्ठान के साथ जुड़ता है.

शारदीय नवरात्र की पावन नवमी के मौके पर सीएम योगी ने ये भी कहा कि पावन ‘शारदीय नवरात्रि’, हमें आधी आबादी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की नई प्रेरणा प्रदान करता है.

 

ये भी पढ़ें-JP Jayanti: जेपी जयंती पर सियासी जंग…अब अखिलेश यादव ने लिया ये बड़ा फैसला, BJP और नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात-Video