Baba Siddique Murder Case: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी, सलमान खान के लिए लिखी ये बड़ी बात…! पुलिस पूछताछ में शूटर्स ने खोला चौंकाने वाला राज; यहां पढ़ें पूरी मार्डर स्टोरी-Video
Baba Siddique Murder Case: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार (12 अक्टूबर 2024) रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस खबर को सुनने के तुरंत बाद ही जहां सलमान खान ने बिग बॉस की शूटिंग कैंसिल कर तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे. तो वहीं अब इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली है. तो दूसरी ओर बाबा सिद्दीकी की जिस कार के अंदर हत्या हुई है, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
#WATCH मुंबई: अभिनेता सलमान खान बाबा सिद्दीकी के परिवार से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे, जिनकी कल देर रात गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। pic.twitter.com/l2uaeg9czW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2024
गौरतलब है कि निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास बाबा सिद्दीकी के बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर ये घटना हुई है. इस घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरी ओर बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग ने बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या की जिम्मेदारी ली है. बड़ी बात ये है कि इस पोस्ट में सलमान खान (Salman Khan) और दाऊद गैंग के बारे में भी लिखा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पोस्ट को लेकर मुंबई पुलिस का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि हमने वायरल सोशल मीडिया पोस्ट देखी है और हम इसकी सत्यता की जांच कर रहे हैं.
#WATCH मुंबई: एडिशनल सीपी परमजीत सिंह दहिया ने कहा, "रात 9:30 बजे निर्मल नगर परिसर में ये घटना हुई है। बाबा सिद्दीकी को घटना के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 2 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।" pic.twitter.com/856XdEKVgE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2024
यहां बता दें कि सोशल मीडिया पर जिस हैंडल से हत्या की जिम्मेदारी की बात कबूल किए जाने की बात सामने आ रही है, दरअसल उस हैंडल का इस्तेमाल पहले कभी लॉरेंस गैंग ने नहीं किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई का जो पैटर्न है वो ये है कि हत्या या फिर किसी भी घटना की जिम्मेदारी अनमोल बिश्नोई, गोलडी बरार या गैंग का कोई मजबूत सदस्य ही पोस्ट डालकर जिम्मेदारी लेता है. माना जा रहा है कि ये जांच को भटकाने के लिए किसी की शरारत भी हो सकती है. फिलहाल इस पोस्ट को लेकर खबरस्टिंग कोई पुष्टि नहीं करता. पुलिस फिलहाल इस पोस्ट की सत्यता की जांच में जुटी हुई है.
पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया है मुकदमा
बता दें कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में अपराध पंजीकरण संख्या 589/2024, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 109, 125 और 3(5) के साथ ही आर्म्स एक्ट की धारा 3, 25, 5 और 27 तथा महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37 और 137 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसकी जानकारी क्राइम ब्रांच ने दी. तो दूसरी ओर मुंबई क्राइम ब्रांच के SCP विशाल ठाकुर डिटेक्शन क्राइम ब्रांच यूनिट 3 के दफ्तर पहुंचे. बता दें कि यहीं पर आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
#WATCH | Maharashtra: Visuals of the car in which NCP leader Baba Siddique was shot at in Mumbai's Nirmal Nagar area.
He was shifted to Lilavati Hospital where he succumbed to bullet injuries. pic.twitter.com/DfZsN4zhTp
— ANI (@ANI) October 12, 2024
दी गई थी सुपारी
दोनों आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि इस काम के लिए पहले से उन लोगों को पैसे दिए गए थे। उन्हें कुछ दिन पहले ही हथियारों की डिलीवरी मिली थी। पिछले 8 घंटे से आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के नाम करनैल सिंह, जो हरियाणा का रहने वाला है और धर्मराज कश्यप जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपियों ने बाबा सिद्दीकी के घर और दफ्तर की रेकी की थी, वे डेढ़ से दो महीने से मुंबई में थे और उन पर नज़र रख रहे थे।
बुलेट प्रूफ गाड़ी को चीरते हुए निकली गोली
बता दें कि जिस गाड़ी से बाबा सिद्दीकी चलते थे वो गाड़ी बुलेट प्रूफ थी. गाड़ी के बुलेट प्रूफ होने के बाद भी पिस्तौल से निकली गोली गाड़ी के शीशे को चीरती हुई बाबा सिद्दीकी को जा लगी. इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी मौत की खबर सामने आई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह रेंज रोवर कार से अपने घर जा रहे थे. रेंज रोवर की कार कई अत्याधुनिक फीचर्स से लैस होती है. बावजूद इसके बंदूक की गोली शीशे के पार निकल गई. जानकारी के अनुसार, उनको सीने और पेट में 2-3 गोलियां लगी हैं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
तीसरे शूटर की हुई शिनाख्त
मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर फरार हुए तीसरे शूटर की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी के साथ ही क्राइम ब्रांच ने दावा किया है कि मुंबई पुलिस की 15 टीम अलग अलग राज्यों में भेजी गई हैं। ये सुपारी किलिंग का मामला हो सकता है। पुलिस ने बताया है कि शूटर्स को हत्या के लिए 50-50 हजार रुपए खर्च के लिए दिए गए थे। ये तीनों पिछले 25-30 दिनों से कुर्ला में किराए के मकान में रहते थे। फिलहाल इनके हैंडलर की शिनाख्त नहीं हुई है। मालूम हो कि फायरिंग के बाद तीनों हमलावर भाग गए थे। करीब 50 मीटर की दूरी पर भीड़ ने दो आरोपियों को पकड़ लिया था। तो वहीं एक भागने में कामयाब हो गया. सूत्रों के मुताबिक हत्या के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं।
दो महीने पहले ही कर ली थी तैयारी
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में शूटर्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. बाबा सिद्दीकी को मारने के लिए शूटर्स ने दो महीने पहले से तैयारी कर रखी थी. उनके परिवारवालों की पूरी रेकी तक की गई थी. हमलावरों ने बताया कि उन्होंने बाबा सिद्दीकी के दफ्तर, उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर पर लगातार नजर रखने के साथ-साथ यह भी पता कर रखा था कि बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में कितने पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं और उनके साथ कितने लोग रहते हैं.
15 दिन पहले ही दी गई थी धमकी
बाबा सिद्दीकी कांग्रेस के पुराने नेता रहे हैं. हालांकि इस साल फरवरी में उन्होंने कांग्रेस से अपना चार दशक पुराना नाता तोड़कर अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महज 15 दिन पहले ही उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उन्हें ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी लेकिन फिर भी उनकी हत्या में हमलावर सफल हो गए.
जानें कब हुई हत्या
शनिवार रात 9:15 बजे बाबा सिद्दीकी बांद्रा ईस्ट के निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर निकले थे. दरअसल बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी नौ बजे तक बांद्रा स्थित अपने खेरवाली ऑफिस में थे। हालांकि अचानक जीशान सिद्दीकी का फोन आया तो जीशान सिद्दीकी सबसे पहले ऑफिस से बाहर निकले। साढ़े नौ बजे के बीच दोनों एक साथ घर जाते थे। इसी दौरान 3 हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी है. इन हमलावरों ने दनादन 6 गोलियां दागीं, जिनमें से 2 सिद्दीकी के सीने में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबा की कार कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर खड़ी थी. दरअसल वह कार्यालय से निकलने के पांच मिनट बाद बाबा सिद्दीकी हमेशा की तरह अपने कार्यकर्ताओं से मिलते हुए उसी कार्यालय से निकले थे.
धमाके के बीच की गई गोलीबारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी कार्यकर्ताओं से मिल ही रहे थे कि अचानक एक बम फटा. इस पर कार्यकर्ताओं को लगा कि दुर्गा माता उत्सव चल रहा है। इसलिए पटाखे फोड़े जा रहे हैं, जबकि आस-पास कोई देवी का पंडाल नहीं लगा था। इस पर भारी हंगामा हुआ और कार्यकर्ता उस ओर दौड़े जहां से आवाज आई थी। तो दूसरी ओर बम के विस्फोट से भारी धुंआ हुआ और फिर तुरंत ही लोगों ने जोरदार गोलियों की आवाजें सुनीं.
धुएं के कारण लोगों को आने लगी थी खांसी
धुएं के कारण लोगों को खांसी और आंखों में जलन होने लगी और इस हालात से निपटने के लिए क्या किया जाए, इस पर कार्यकर्ता सोच ही नहीं सके. तो दूसरी ओर बाबा सिद्दीकी कार में खून से लथपथ पड़े थे। यह देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। कार्यकर्ता उनको तुरंत पास ही स्तिथ लीलावती अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन सीने में गोली लगने के कारण उनकी मौत हो गई.
हमलावरों के पास थे अत्याधुनिक हथियार, उठे ये सवाल
मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक, हमले के दौरान एक गोली बाबा सिद्दीकी के साथ आए व्यक्ति के पैर में भी लगी। तो वहीं दो गोलियां उनकी कार पर लगी हैं। बड़ी बात ये है की कार के बुलेटप्रूफ होने के बावजूद गोली शीशे में घुस गई। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हमलावरों के पास अत्याधुनिक पिस्तौल रही होगी। तो वहीं इस घटना को लेकर ये सवाल भी उठ रहे हैं कि बाबा सिद्दीकी को एक हफ्ते पहले पुलिस ने Y लेवल की सुरक्षा दी थी और उनके साथ एक पुलिस कांस्टेबल तैनात किया गया था। हालांकि फायरिंग के दौरान ये पुलिसकर्मी कहां थे और हकीकत में क्या हुआ था? इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है।
शूटर्स ने किया ये खुलासा
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया है. दरअसल लॉरेंस बिश्नोई के खास रोहित गोदारा ने पिछले साल एक बयान जारी कर कहा था कि जो सलमान खान का दोस्त है, वह हमारा दुश्मन है. बताया जा रहा है कि शायद यही वजह रही कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई. फिलहाल पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है. मालूम हो कि बांद्रा ईस्ट से विधायक रहे बाबा सिद्दीकी की सलमान खान से दोस्ती को भला कौन नहीं जानता. रमजान के दौरान अपनी इफ्तार पार्टी के लिए हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं. सलमान और शाहरुख खान के बीच दोस्ती कराने में इनका बड़ा हाथ रहा.
सलमान के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा
ताजा खबर सामने आ रही है कि इस घटना के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. बीते कुछ सालों से लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक्टर सलमान खान की जान के पीछे हाथ धोकर पड़ा हुआ है. यही नहीं दो बार खान के घर की रेकी भी लॉरेंस गैंग के शूटर कर चुके हैं. तो वहीं सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की जा चुकी है. हालांकि लॉरेंस विश्नोई जेल में बंद है लेकिन अमेरिका में बैठा लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल इस गैंग को हैंडल कर रहा है. सलमान के घर पर की गई फायरिंग मामले में भी मास्टरमाइंड के तौर पर अनमोल का नाम ही सामने आया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सलमान के घर फायरिंग करने वाले शूटरों से अनमोल सिग्नल एप के जरिये बात कर रहा था और उन्हें सारे ऑर्डर दे रहा था. फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात दिखाई दे रही है.
#WATCH मुंबई: अभिनेता सलमान खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। pic.twitter.com/2RwTm405hL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2024