Mahakumbh 2025: महाकुम्भ में इजरायल भी लेगा हिस्सा, औद्योगिक विकास मंत्री से राजदूत की हुई ये बातचीत

October 15, 2024 by No Comments

Share News

Mahakumbh 2025: मंगलवार को भारत में इजराइल के राजदूत रियूवेन अजर ने उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से उनके सरकारी आवास 6 कालीदास मार्ग पर मुलाकात की। वहीं असीम सम्भावनाओं के प्रदेश उत्तर प्रदेश में रक्षा क्षेत्र के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविल वर्क में भी इजराइल की मजबूत भागीदारी पर चर्चा की।

इस खास मौके पर अपने सरकारी आवास पर इजराइल के राजदूत का स्वागत करते हुए औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि भारत और इजरायल के द्विपक्षीय सम्बन्ध सदैव बेहद घनिष्ट एवं मैत्रीपूर्ण रहे हैं। दोनों देशों के मध्य राजनयिक, राजनैतिक, कूटनीतिक एवं व्यापारिक साझेदारी बेहद प्रगाढ़ है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्वीकार्यता शीर्ष पर है। इजराइल और भारत के बीच आपसी समन्वय व प्रोत्साहन प्रधानमंत्री के प्रयासों से अधिक बेहतर हुआ है। तो वहीं इस खास मौके पर मंत्री नन्दी ने विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में एक महाकुम्भ 2025 में आगमन के लिए आमंत्रित किया। इस पर उन्होंने महाकुम्भ में इजराइल की मजबूत उपस्थिति एवं भागीदारी का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ में कार्य करने के लिए आमंत्रित किया है, जिसके लिए इजराइल तैयार है।

भारत का ग्रोथ इंजन बना है यूपी

मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। प्रदेश की औद्योगिक एवं आर्थिक तरक्की एक मिसाल बनी है। यही कारण है कि वैश्विक निवेशकों का उत्तर प्रदेश में निवेश हेतु रुझान भी बढ़ा है। विभिन्न सामरिक, तकनीकि एवं वैज्ञानिक निवेश परियोजनाओं हेतु उत्तर प्रदेश में असीम सम्भावनाएं हैं। इजराइल इन सेक्टर्स में काफी उन्नतशील एवं प्रभावशाली है।

कानपुर में बनाए जा रहे हैं छोटे हथियार

रक्षा क्षेत्र में मजबूत साझेदारी के साथ उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर में इजराइल की कम्पनी कार्य कर रही है। डिफेंस कॉरिडोर के कानपुर नोड में इजराइल से तकनीकी हस्तांतरण के बाद छोटे हथियार बनाए जा रहे हैं।

इजरायल के राजदूत ने कही ये बात

इजराइल के राजदूत रियूवेन अजर ने उत्तर प्रदेश में रक्षा और कृषि क्षेत्र के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविल वर्क में भी इजराइल की मजबूत भागीदारी की बात कही। जिसके लिए मंत्री नन्दी ने उनका स्वागत किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र में असीम सम्भावनाएं हैं।

ये भी पढ़ें-Bihar News: सिपाही ने डंडे से फोड़ी वकील की एक आंख, चली गई रोशनी…मानवाधिकार आयोग ने लगाया इतने लाख का जुर्माना; मुख्य सचिव को भी नोटिस