अमेरिका में भीषण बारिश-तूफान…9 लाख घरों में गुल हुई बिजली; 1800 फ्लाइट्स लेट; 400 रद्द-Video

November 27, 2026 by No Comments

Share News

America Storm: अमेरिका से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां Thanksgiving की छुट्टियां मना रहे लोगों पर प्रकृति का कहर टूट पड़ा है. शक्तिशाली तूफान और बारिश आने के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 9 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है तो वहीं 1800 फ्लाइट्स लेट हैं तो लगीं 400 को खराब मौसम की वजह से रद्द करना पड़ा है.

माना जा रहा है कि 14 साल में पहली बार पानी का लेवल सबसे ऊंचा पहुंचा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तेज हवाओं और भारी बारिश का कहर साफ देखने को मिल रहा है. अमेरिका के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. ये आंधी-तूफान 26 नवंबर को आया. न्यूयॉर्क की मशहूर Macy’s Thanksgiving Parade को भी खराब मौसम के चलते टाल दिया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, भीषण आधी-तूफान ने मिडटाउन मैनहट्टन को तबाह कर दिया है. फिलहाल अभी तक नुकसान का कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आ सका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभावित इलाकों में इंटरनेट ठप हो गया है.

ये भी पढ़ें-ये वाला गाना गाकर सोशल मीडिया पर छा गईं जिलाधिकारी मैम…डांस का Video वायरल