Basic Shiksha: “मैं एक धीमी मौत मर रहा हूं…” बेसिक के शिक्षक का ये मार्मिक पत्र हुआ वायरल; पढ़ें पूरा

October 25, 2024 by No Comments

Share News

Basic Shiksha: सोशल मीडिया पर एक यूपी के बेसिक शिक्षा के शिक्षक का मार्मिक पत्र वायरल हो रहा है. इस पत्र में शिक्षक ने अपनी पूरी बात लिखी है. तो दूसरी ओर इस पत्र को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि आखिर क्या कारण हैं कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों के शिक्षकों को तनावपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है?

बता दें कि ये पत्र खंड शिक्षाधिकारी जगत, बदायूं को इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार द्वारा लिखा गया है. वह संविलियन विद्यालय सर्वा में बतौर इंचार्ज प्रधानाध्यापक तैनात हैं और उन्होंने इस पत्र में लिखा है कि वह धीमी मौत मर रहे हैं. इसी के साथ ही उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा है कि वह विद्यालय में आकर जांच करें. इसी के साथ ये भी कहा है कि विभाग की अनेक योजनाओं को सम्पन्न कराने का दायित्व इंचार्ज प्रधानाध्यापक का है तो वहीं मीटिंग में भी उसे ही उत्तर देना पड़ता है. इसी के साथ ही उन्होंने खुद के अकेला पड़ने की भी बात कही है. ये लेकर 23 अक्टूबर 2024 का लिखा है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस लेटर को लेकर बेसिक शिक्षा के तमाम शिक्षक अपनी प्रतिक्रया दे रहे हैं.

 

ये भी पढ़ें-Bomb Threat: तिरुपति के तीन होटलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी…ईमेल में पाकिस्तान और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बारे में लिखी गई है ये बातें