Bomb Threat: तिरुपति के तीन होटलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी…ईमेल में पाकिस्तान और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बारे में लिखी गई है ये बातें

October 25, 2024 by No Comments

Share News

Bomb Threat: तमिलनाडु के तिरुपति के तीन होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस सम्बंध में एक ईमेल प्राप्त हुआ है. हालांकि जांच के बाद इस धमकी को झूठा माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने तुरंत खोजी कुत्तों और बम निरोधक दस्तों को काम पर लगा दिया। तो वहीं पुलिस ने जानकारी दी है कि लीला महल, कपिला तीर्थम और अलीपिरी इलाकों के होटलों को गुरुवार शाम को धमकी भरा एक ईमेल मिला। मालूम हो कि देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. बता दें कि श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर तिरुमाला पहाड़ियों पर स्थित है.

पुलिस ने बताया कि ईमेल में लिखा था, “पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने सूचीबद्ध होटलों में बम लगाने की योजना बनाई है। रात 11 बजे तक सभी को होटल से निकाल दिया जाए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।” इसके अलावा ईमेल में लिखा गया है कि डीएमके के जाफर सादिक की हाल ही में हुई गिरफ्तारी के कारण “अंतर्राष्ट्रीय दबाव” बढ़ गया है। ईमेल में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को भी इस मामले से जोड़ा गया है और कहा गया है कि “स्कूलों में इस तरह के विस्फोट एम. के. स्टालिन परिवार की इस मामले में संलिप्तता से ध्यान हटाने के लिए जरूरी हैं।”

गौरतलब है कि जाफर सादिक तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके के पूर्व सदस्य हैं। उन्हें इस साल फरवरी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने नशीली दवाओं और साइकोट्रोपिक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तिरुपति ईस्ट पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर श्रीनिवासुलु ने मीडिया को बताया कि उन्होंने एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभिन्न कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। श्रीनिवासुलु ने कहा, “हम ईमेल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।”

नहीं है घबराने की जरूरत

फिलहाल बम की धमकी की खबर सामने आने के बाद पुलिस ने कहा कि बम की धमकी से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह से सतर्क है। तिरुपति जिला पड़ोसी तमिलनाडु की सीमा से लगा हुआ है।

खोजी कुत्तों ने ली तलाशी

गौरतलब है कि धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना के तुरंत बाद ही पुलिस होटलों में पहुंची और सघन चेकिंग की. फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है, आखिर यह ईमेल कहां से भेजा गया है।

ये भी पढ़ें-Heart Attack: दोस्तों के साथ हंसते हुए बात कर रहा था युवक…अचानक गिरा जमीन पर और…Video