Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए विप्रो व हाइक एजुकेशन कंपनियों में प्लेसमेंट का अवसर, इस लिंक पर जाकर जल्दी कर लें आवेदन

November 7, 2024 by No Comments

Share News

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए विप्रो और हाइक एजुकेशन कंपनियों में प्लेसमेंट का मौका है। प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ हिमांशु पांडेय ने बताया कि विप्रो कंपनी में कस्टमर सर्विस रिप्रेजेन्टेटिव प्रोफाइल पर 3.08 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज के लिए वर्ष 2025 में ग्रेजुएट होने वाले बीसीए, बीबीए, बी.कॉम, बीए, बीएचएम और बी.एससी (गणित ऑनर्स, सांख्यिकी ऑनर्स, अर्थशास्त्र ऑनर्स, बी.एससी कंप्यूटर साइंस, और बीएससी आईटी को छोड़कर) कोर्स के छात्र दिए गए लिंक पर (https://forms.gle/Ffrmxe8b6xxp2xLC6) पर आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक, एचआर स्क्रीनिंग, और वॉयस और एक्सेंट राउंड शामिल हैं। विप्रो का रिक्रूटमेंट ड्राइव नवंबर के आखरी हफ्ते में आयोजित किया जायेगा।

साथ ही हाइक एजुकेशन में बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर के पद के लिए बी.टेक, एमबीए, या एमसीए के छात्र एवं बिज़नेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव पद के लिए बीबीए, बी.कॉम, और बीसीए के छात्र 7.02 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज के लिए दिए गए लिंक पर जाकर( https://forms.gle/WG6qtfN3zFGLi8Ne6) आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर हैं।

ये भी पढ़ें-आसान नहीं था अमेरिकी चुनाव…इस एक गलती से हार गईं कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप ने पलट दिया पूरा खेल-एक रिपोर्ट