डेट से लेकर हनीमून और बच्चे पैदा करने तक का खर्च उठाएगी सरकार… ऑफिस में भी कर सकेंगे ये काम; जानें रूस क्यों स्थापित कर रहा है सेक्स मंत्रालय?

November 12, 2024 by No Comments

Share News

Russia’s Ministry of Sex: रूस दुनिया का पहला ऐसा देश बनने जा रहा है जहां पर युवाओं को सेक्स और बच्चे पैदा करने के लिए मोटी रकम दी जाएगी. दरअसल रूस की सरकार सेक्स मंत्रालय बनाने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की खास और रूसी संसद की पारिवारिक सुरक्षा, पितृत्व, मातृत्व और बचपन समिति की अध्यक्ष नीना ओस्टेनिना सेक्स मंत्रालय की स्थापना के बारे में विचार करने के लिए ही इसकी तैयारी में भी लगी हुई हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि रूस में लगातार जन्मदर घटती जा रही है, जिससे पुतिन सरकार चिंतित है और सेक्स मंत्रालय की स्थापना को लेकर काम शुरू कर दिया है. इस मंत्रालय का कार्य महिलाओ, पुरुषों, युवाओं को शारीरिक सम्बंध बनाने के लिए प्रेरित करने के साथ ही जन्मदर को बढ़ाने पर जोर देना होगा।

सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों से भरवाए जा रहे हैं डेटा शीट

सेक्स मंत्रालय को लेकर रूस में काम शुरू कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मॉस्को में सरकारी दफ्तरों में काम करने वाली युवतियों व महिलाओं से सेक्स आदि के बारे में काफी अंतरंग सवाल पूछे जा रहे हैं और डेटा शीट भरवाया जा रहा है ताकि उनको डॉक्टरी परामर्श दिया जा सके। ये काम सरकार कर रही है.

पूछे जा रहे हैं इस तरह के सवाल

क्या आप बांझपन से पीड़ित हैं?
क्या आपको कोई यौन रोग है?
क्या आप हार्मोनल गर्भनिरोधक का उपयोग करती हैं?
आपने किस उम्र में सेक्स करना शुरू किया?
क्या आप कभी गर्भवती हुई हैं? यदि हाँ, तो कितनी बार?

बता दें कि सरकार सेक्स मंत्रालय बनाने के साथ ही इस तरह के प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है

मां बनने पर पैसा देगी सरकार

रूस की सरकार सेक्स मंत्रालय के साथ ही कई अन्य प्रस्तावों पर भी विचार कर रही है. मसलन घर पर रहने वाली युवतियों या महिलाओं को मां बनने पर बच्चों की परवरिश के लिए पूरा खर्च सरकार उठाएगी। इसके लिए महिलाओं को पेंशन भी दी जाएगी.

दिया जाएगा हनीमून पैकेज

सरकार ऐसे युवाओं को शादी के बाद हनीमून के लिए फंडिंग भी करेगी जो बच्चे पैदा करेंगे. इसके लिए सरकार करीब 26,300 रूबल (23,122 रुपये) देगी. यानी सरकार होटल के खर्च से लेकर अन्य सभी खर्चों का वहन करेगी.

रात में नहीं मिलेगी लाइट

सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि रात में 10 बजे से सुबह 2 बजे तक बिजली काट दी जाए और इंटरनेट भी बंद कर दिया जाए. इससे जोड़े एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे और सेक्स करने के चांसेस अधिक होंगे.

ऑफिस में लंच के दौरान करें सेक्स

मॉस्को में महिलाओं को सेक्स और बच्चे पैदा करने के तरीकों की ट्रेनिंग दी जा रही है। 20 हजार से अधिक महिलाएं इसमें हिस्सा भी ले चुकी हैं। यही नहीं रूस की सरकार लोगों को ऑफिस, फैक्टरियों आदि में कॉफी और लंच ब्रेक के दौरान सेक्स करने की छूट देने पर भी विचार कर रही है. यानी इस कार्य को भी सरकार प्रोत्साहित कर रही है.

पहली बार डेट करने पर सरकार ही करेगी खर्च

अगर कोई युवक-युवती पहली बार डेट करने जाते हैं तो सरकार सारा खर्च उठाएगी। पहली डेट पर सरकार द्वारा 5,000 रूबल (करीब ₹4,395) तक पेमेंट किया जाएगा।

जानें रूस को क्यों जरूरत पड़ी क्यों सेक्स मंत्रालय की?

ये तो पूरी दुनिया जानती है कि रूस और यूक्रेन के साथ एक लम्बे समय से युद्ध जारी है. माना जा रहा है कि इसी युद्ध के कारण रूस में जनसंख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है। जन्मदर कम हो गई है. ये भी कहा जा रहा है कि यहां के युवाओं में रिलेशनशिप बनाने और बच्चे पैदा करने की इच्छा भी कम हो गई है. घटती जन्मदर के आंकड़े सामने आने के बाद यहां की सरकार चिंतित है और यही कारण है कि अब सेक्स मंत्रालय के माध्यम से सरकार बच्चे पैदा करने के लिए रूस के लोगों को प्रेरित करने जा रही है. ताकि देश की जनसंख्या बढ़ सके. यही वजह है कि जोड़ों को बच्चे पैदा करने के लिए सरकार हर सम्भव खर्च उठाने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें-Iraq: इराक में 9 साल की बच्चियों से शादी करने के लिए कानून में संशोधन, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?