Kanpur: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में इन परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने मारी बाजी
Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 18 मंडलों के बेसिक शिक्षा विभाग के करीब तीन हजार बच्चे 35वी राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में एक साथ विभिन्न खेलो में अपना दमखम दिखाते दिखे और ‘खेलोगे तो खिलोगे’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस कथन को चरितार्थ किया.
किदवई नगर स्थित स्व रतन लाल शर्मा स्टेडियम में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेसिक विभाग के निदेशक प्रताप सिंह बघेल द्वारा मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर व गुब्बारे उड़ाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मौसम बहुत गरम है लेकिन हमारे बच्चों के बुलंद हौसलों के सामने वह भी फीका नजर आ रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि बेसिक स्कूलों के बच्चे खेलकूद में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा पूरे देश में मनवा रहे है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को आशीष देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
संयुक्त शिक्षा निदेशक एससीईआरटी डॉ पवन सचान ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रतियोगिता के विजयी बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे लेकिन जिन्हें हार का सामना करना पड़ेगा वह निराश न हो। वह अगले वर्ष पूरे जोश से प्रतिभाग कर विजय पथ का रास्ता तय करें।
प्रतियोगिता के संचालक मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि निदेशालय द्वारा कानपुर मंडल को खो खो, कबड्डी, वॉलीबाल, जूडो, कुश्ती,जिम्नास्टिक, ताइक्वाण्डो, हैंडबॉल के अलावा राष्ट्रीय एकांकी, लोकगीत और लोक नृत्य की मेजबानी मिली है। सभी बच्चों के रहने व खाने पीने का भी इंतजाम विभाग द्वारा किया गया है।
इस मौके पर बीएसए सुरजीत कुमार सिंह, गौतम प्रसाद, अजय मिश्रा, एबीएसए मनींद्र यादव, जगदीश श्रीवास्तव,आशीष चौहान,डॉ अनिल कुमार सिंह, संजय यादव, यास्मीन रहमान, क्रीड़ा प्रभारी विकास तिवारी, राजेश यादव,जयंत गुप्ता,अभिलाष,प्रभात उपाध्याय, विमल ,संगीता पाल,शरद,सौरभ पांडेय, कमलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
प्रथम दिन के परिणाम
खो खो प्राथमिक स्तर बालक-आजमगढ़ प्रथम,मिर्जापुर द्वितीय,बालिका-मिर्जापुर प्रथम व अयोध्या द्वितीय स्थान पर रहा
जिम्नास्टिक बालिका-प्रयागराज प्रथम, मेरठ-द्वितीय
बालक वर्ग-प्रयागराज प्रथम,गोरखपुर द्वितीय।
हैंडबाल बालिका-आजमगढ़ प्रथम,गोरखपुर द्वितीय
बालक वर्ग-प्रयागराज प्रथम,आजमगढ़ द्वितीय।
ताइक्वांडो-बालक 25-30किग्रा-अमनदीप बरेली
30-35किग्रा-मो चांद मुरादाबाद मण्डल ने बाजी मारी।
ये भी पढ़ें-Basic Shiksha: परिषदीय विद्यालयों के ARP के लिए शिक्षक संगठन ने की ये मांग, महानिदेशक को लिखा पत्र