Raebareli: सिपाही ने खुलेआम ली रिश्वत…Video वायरल होने के हुआ ये एक्शन

Share News

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में एक बार फिर से खाकी दागदार हुई है. दरअसल यहां गदागंज थाना क्षेत्र के मखदूमपुर चौकी में तैनात सिपाही विवेक यादव का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तो वहीं इस वायरल वीडियो पर रायबरेली पुलिस ने रिप्लाइ करते हुए कहा है कि क्षेत्राधिकारी डलमऊ को जांच हेतु निर्देशित किया गया है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि आरोपी सिपाही के खिलाफ जांच शुरू की जा चुकी है।

खबर सामने आ रही है कि आरोपी सिपाही विवेक यादव काफी लंबे समय से मखदूमपुर चौकी पर तैनात है और इस दौरान उस पर कई बार भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सिपाही एक शख्स से खुलेआम पैसे ले रहा है. इस ताजा वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

दूसरी ओर वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सिपाही पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि आम जनता का भरोसा पुलिस से न उठ सके. तो वहीं इन आरोपों को लेकर सिपाही विवेक यादव की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. अगर उनका कोई बयान सामने आता है तो उसे प्रमुखता से पब्लिश किया जाएगा. फिलहाल खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है, इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तानी सांसद ने दी भारत को धमकी…कहा ‘अयोध्या में बाबरी मस्जिद की पहली ईंट रखेगी पाक सेना..दिल्ली तक बहा देंगे खून’- Video