दुपट्टा खींचा और फिर बाल पकड़ पटक दिया जमीन पर…स्कूल में भिड़ गईं महिला टीचर्स-Video
MP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो महिलाएं एक-दूसरे को बुरी तरह से पीटते हुए नजर आ रही हैं. यह वीडियो मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के मेनगांव स्थित शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी बात को लेकर महिला प्राचार्य और एक महिला लाइब्रेरियन के बीच जमकर मारपीट हुई है और खूब थप्पड़ चले.
फिलहाल कलेक्टर ने दोनों महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई कर दी है. इस सम्बंध में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास खरगोन प्रशांत आर्य ने बताया कि घटना संज्ञान में आया है। कलेक्टर भव्या मित्तल ने दोनों को स्कूल से हटाकर सहायक आयुक्त कार्यालय में अटैच कर दिया है। इसी के साथ ही वरिष्ठ कार्यालय को इनके विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। उन्होंने मारपीट की वजह बताते हुए कहा कि दोनों के बीच मारपीट ईगो और कार्य विभाजन के इशू को लेकर हुई है।
खरगोन जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर है. यहां केंद्र सरकार द्वारा संचालित शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय स्थित है. ताज्जुब की बात ये है कि महिला प्राचार्य और लाइब्रेरियन के बीच मारपीट होती रही लेकिन किसी ने भी इस विवाद को खत्म करने के लिए आगे नहीं आए. विवाद के दौरान दोनों एक दूसरे का मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी। इसके अलावा प्राचार्य का बेटा और एक अन्य टीचर ने पूरे मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
इस सम्बंध में मेनगांव के थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि महिला प्राचार्य प्रवीन दहिया और शिक्षिका (लाइब्रेरियन) मधु रानी कल थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाने आई थी और फिर दोनों ही जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हो गई हैं। उन्होंने मारपीट की वजह को लेकर कहा कि स्टूडेंट्स की किताबों को ले जाने को लेकर प्राचार्य और लाइब्रेरियन में विवाद हो गया और फिर मारपीट शुरु हो गई। इस मामले में नियमानुसार विभागीय जांच आरंभ कर दिया गया है. जांच के निष्कर्ष के आधार पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर दिया है.
The school principal and librarian indulged into a physical fight at the premises of a government Eklavya School in Madhya Pradesh’s Khargone.
In the video, it can be seen, both the officials slapped each other, pulled hair, and pushed each other. The principal also broke the… pic.twitter.com/nk2z63oWIL
— ForMenIndia (@ForMenIndia_) May 4, 2025
ये भी पढ़ें-नई नवेली टेस्ला कार पर गिराई गई 1000 किलो की चट्टान…! Video देख दंग रह जाएंगे आप