नई नवेली टेस्ला कार पर गिराई गई 1000 किलो की चट्टान…! Video देख दंग रह जाएंगे आप
Tesla New Car: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें टेस्ला की कार पर करीब एक हजार किलो वजनी चट्टान गिराई गई. वीडियो देखकर एक पल के लिए लगा कि कार चकनाचूर हो गई होगी लेकिन जब धूल का गुबार छटा तो कार जस की तस दिखाई दी. यानी एक हजार किलो की भारी चट्टान भी कार का कुछ नहीं बिगाड़ सकी. टेस्ला की यह कार सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रही है.
सोशल मीडिया पर जिस किसी ने भी ये वीडियो देखा, उसने कहा…”भाई, ये कार है या कोई अलौकिक ताकत?” बता दें कि टेस्ला हो या कोई भी कार, 1000 किलो का वजन झेल पाना मुश्किल काम है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है क्योंकि किसी भी चट्टान का इंपेक्ट एक भारी भरकम ट्रेन को भी क्षतिग्रस्त कर सकता है तो टेस्ला को कोई नुकसान न हो ये हो ही नहीं सकता. फिलहाल टेस्ला ने पहले ही दावा किया है कि उसकी बनाई कार कई सारे सुरक्षा मानकों पर खरी उतरती है.
तो वहीं टेस्ला कंपनी जब भी कुछ नया प्रयोग करती है तो कंपनी के मालिक एलन मस्क जो कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और सह-संस्थापक भी हैं, अपने एक्स हैंडल से उसका वीडियो अवश्य शेयर करते हैं लेकिन ये वीडियो उनके हैंडल से शेयर किया हुआ फिलहाल नहीं दिखाई दे रहा है. ऐसे में लोग इसे एआई वीडियो बता रहे हैं.
तो वहीं इंस्टाग्राम पर lexraym नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है जिसे देखने के बाद लोग अपनी आंख पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. किसी ने वीडियो को एआई बताया है तो किसी ने वीडियो को कूल लिखा है. वहीं किसी ने टेस्ला के इंपेक्ट को गजब बताया है. फिलहाल खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट…’काजी की अदालत’, ‘दारुल कजा’ या ‘शरिया कोर्ट’ के फैसले को कानूनी मान्यता नहीं