Chitrakoot: अवैध तमंचों के साथ दबंगों का अश्लील डांस वायरल… Video सामने आने के बाद जांच में जुटी पुलिस
Chitrakoot: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें कुछ युवक बिहारी गाने पर डांसरों के साथ अश्लील डांस करते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो के साथ शेयर पोस्ट में दावा किया गया है कि जिले में अवैध फायरिंग और असलहों का खुलेआम प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. तिलक समारोह के दौरान अवैध तमंचों के साथ डांस करते युवकों का वीडियो वायरल हुआ है।
फिलहाल ये वीडियो दो-चार दिन पुराना बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वीडियो राजपुर थाना क्षेत्र के सगवारा ग्राम पंचायत का बताया जा रहा है. हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वायरल इस वीडियो पर चित्रकूट पुलिस ने रिप्लाई करते हुए कहा है कि आपके पोस्ट का संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष राजापुर को गहनता से जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
आपके पोस्ट का संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष राजापुर को गहनता से जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
— Chitrakoot Police (@chitrakootpol) May 15, 2025
ये भी पढ़ें-UP News: बालकनी की दीवार पर गमला रखने वालों के खिलाफ होगी FIR…जानें क्यों लिया गया ये फैसला?