जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान जाकर किए थे ये काम, Videos वायरल
YouTuber Jyoti Malhotra: जासूसी के आरोप में फेमस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिय़ा है. उनके ऊपर आरोप है कि वह पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी कर रही थीं. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर हड़कंप मच गया है. ज्योति के पाकिस्तान से लिंक सामने आने के बाद पाकिस्तान के साथ जुड़े उनके वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं. तमाम ऐसे वीडियो हैं जिसमें वह पाकिस्तान की जमकर प्रशंसा करती दिखाई दे रही हैं.
View this post on Instagram
बता दें कि पुलिस ने अब तक पंजाब के मलेरकोटला और हरियाणा से कुल 6 पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है, जिसमें ज्योति मल्होत्रा भी शामिल हैं. ज्योति मल्होत्रा अपना ट्रैवल चैनल चलाती हैं और वह पाकिस्तान भी गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कई खुफिया जानकारी पाकिस्तान में शेयर की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति पाकिस्तान हाई कमिशन में कार्यरत दानिश नाम के अधिकारी के संपर्क में थी और दानिश ने ही इसे पाकिस्तान भेजा था.
पुलिस को बताई ये बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूछताछ के दौरान ज्योति मल्होत्रा ने पुलिस को बताया कि उसका ‘ट्रैवल विद-जो’ के नाम से यू ट्यूब पर चैनल है. वह एक पासपोर्ट धारक हैं और वर्ष 2023 में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लगवाने के संबंध में पाकिस्तान हाई कमीशन दिल्ली गई थी जहां उसकी मुलाकात अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई थी. इसी के साथ ही ज्योति ने पुलिस को ये भी बताया कि उसी वक्त उसने अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश का मोबाइल नंबर ले लिया था फिर उससे बाते करने लगी थी.
पाकिस्तान गईं और की जमकर तारीफ
ज्योति मल्होत्रा एक ट्रेवल ब्लॉगर होने के नाते वह पहले पाकिस्तान गईं और वहां की जमकर तारीफ की. बता दें कि भारत और दूसरे देशों की अलग-अलग जगहों पर वह विजिट करती रहती हैं. इसी क्रम में वह पाकिस्तान भी गई थी और फिर वहां कई फेमस जगहों की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया और पाकिस्तान की खूबियां बताई थी. एक वीडियो में ज्योति ने पाकिस्तान के अनारकली बाजार की झलक अपने फैंस के साथ में शेयर की थी.
View this post on Instagram
पाकिस्तान में चाय पीने का शेयर किया वीडियो
पाकिस्तान में गई ज्योति ने यहां की फेमस चाय पी और उसकी खासियत बताते हुए कहा कि ये चाय 150 रुपए की थी. जो भारत के रुपयों के हिसाब से 50 रुपए की थी. यही नहीं ज्योति ने वीडियो में ये भी कहा कि भारत में तो 20 रुपए की भी चाय मिल जाती है लेकिन वो इतनी सुंदर जगह नहीं बल्कि ढ़ाबों पर मिलती है.
View this post on Instagram
चौंक गई थी सिगरेट के रेट सुनकर
अपने ट्रेवल के दौरान ज्योति पाकिस्तान की एक छोटी सी दुकान पर जाती हैं और वो सिगरेट का रेट पूछती हैं. इस पर दुकानदार बताता है कि ये सिगरेट 1350 रुपए की है. इस पर ज्योति कहती हैं कि ये बहुत महंगी है, लेकिन जो पीता है वो तो पिएगा ही.
पाकिस्तान के हिंदू मंदिर भी गई
पाकिस्तान में रहने के दौरान ज्योति मल्होत्रा चकवाल में बने हिंदू मंदिर श्री कटास राज मंदिर भी गई और साड़ी पहनकर यहां दर्शन किए. साथ ही मंदिर का ध्वज भी लहराते हुए दिख रही हैं. वीडियो शेयर कर उन्होंने ‘हिंदू लड़की…पाकिस्तान के 5000 साल पुराने इतिहास वाला सबसे बड़ा हिंदू मंदिर में.’ भी लिखा.
View this post on Instagram
स्ट्रीट फूड भी खाया
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के स्ट्रीट फूड खाती दिखाई दे रही है. ज्योति की इन तमाम वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया. इन वीडियोज में ज्योति पाकिस्तान की तारीफ करती भी दिख रही हैं. ऐसा लग रहा है कि वह मानो पाकिस्तान के टूरिज्म को बढ़ावा देने का काम कर रही हैं. यही वजह है कि इन वीडियोज में कई लोग उसको पाकिस्तान में रहने की सलाह भी दे रहे हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-UP News: हिंदू लड़की को लेकर भागे आरोपी को बचाने के लिए दारोगा ने मांगी घूस, सस्पेंड; वायरल हुआ ऑडियो