AKTU: नैक की तैयारी में जुटा एकेटीयू, कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने दिए ये निर्देश
AKTU: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय नैक की तैयारी में जुट गया है. इसको लेकर कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय की अध्यक्षता में नेशनल एस्समेंट एंड एक्रिडिटेशन काउंसिल (नैक) पीयर टीम के विजिट को लेकर बैठक की गयी जिसमें उन्होंने नैक टीम के सामने दिये जाने वाले प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की।
इस मौके पर कुलपति ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी क्राइटेरिया को अच्छी तरह से तैयार कर लिया जाये। ताकि नैक पीयर टीम के सामने प्रस्तुतिकरण में आसानी हो। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नैक से जुड़े हर बिंदु को बारीकी से प्रस्तुत किया जाये। पीयर टीम के विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया जाये। बैठक में प्रतिकुलपति प्रो0 राजीव कुमार, नैक समन्वयक प्रो0 वंदना सहगल, आईईटी के निदेशक प्रो0 विनीत कंसल, कैश के निदेशक प्रो0 वीरेंद्र पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मालूम हो कि विश्वविद्यालय में जल्द ही नैक मूल्यांकन के लिए नैक पीयर टीम विजिट के लिए आने वाली है।
ये भी पढ़ें-UP News: हिंदू लड़की को लेकर भागे आरोपी को बचाने के लिए दारोगा ने मांगी घूस, सस्पेंड; वायरल हुआ ऑडियो