यूपी के इस जिले में 23 अक्टूबर को बन्द रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल…
October 22, 2026
No Comments
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सभी बोर्डों के स्कूलों में कल यानी 23 अक्तूबर 2026 को (नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक) अवकाश रहेगा. इसके लेकर जिला प्रशासन ने आधिकारिक निर्देश जारी कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 23 अक्तूबर को राजधानी में विधान परिषद चुनाव को लेकर मतदान होने जा रहा है.
इसी को देखते हुए स्कूल बंद रखने का जिला प्रशासन ने फैसला लिया है. यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित लखनऊ जिले में संचालित होने वाले सभी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा. इस तरह से ये सभी स्कूल 23 अक्तूबर को बंद रहेंगे.
ये भी पढ़ें-अनिल पंडित ने दाऊद और सुशांत सिंह राजपूत का नाम लेकर सलमान खान को दी धमकी… सुनें वायरल ऑडियो