प्राइवेट पार्ट पर मारी लात…! दारोगा पर थाने के अंदर कैंसर पीड़ित को बर्बरता से पीटने का आरोप-Video
Kanpur: उत्तर प्रदेश के काकादेव से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक परिवार ने दारोगा पर कैंसर पीड़ित से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है. इसी के साथ ही प्राइवेट पार्ट पर भी लात मारने का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर ही जमकर हंगामा किया। आरोप है कि धर्मांतरण के लिए दबाव बनाकर मारपीट किए जाने की शिकायत लेकर पीड़ित थाने पहुंचा था लेकिन शिकायत सुनने के बजाए दारोगा ने कैंसर पीड़ित को ही पीट दिया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसीपी स्वरूपनगर के सामने अपनी बात रखते वक्त कैंसर पीड़ित की हालत बिगड़ गई.
इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें परिवार घटना को लेकर हंगामा करता दिखाई दे रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग को लेकर बच्चों के साथ परिवार थाने में ही धरने पर बैठ गया है। तो वहीं कैंसर पीड़ित की हालत बिगड़ने पर उसे रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दौरान पीड़ित की हालत बिगड़ने पर पुलिस के पसीने छूट गए और कोई पानी पिलाता रहा तो कोई उसे जल्दी अस्पताल लेकर पहुंचा.
तो वहीं भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी पीड़ित पक्ष संग थाने में धरने पर बैठ गए। पीड़ित युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित मौसेरे भाई पर मारपीट और मतांतरण का दबाव बनाने की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. तो वहीं इलाके के लोगों का कहना है कि मामला मतांतरण का नहीं बल्कि कालोनी हड़पने को लेकर विवाद का है।
इधर देर शाम कैंसर पीड़ित युवक और उसके भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें दोनों आरोपित की कार में तोड़फोड़ और पथराव कर मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
जानें क्या है पूरा मामला?
शास्त्री नगर निवासी जय सिंह उर्फ रिंकू भारतीय स्टेट बैंक में फील्ड अधिकारी हैं और उनको कैंसर है। घर में पत्नी नेहा सिंह और दो बच्चे सात साल का सूर्यांश और चार साल का शिवांश है। पीड़ित रिंकू का सोशल मीडिया पर बयान वायरल हो रहा है. घटना को लेकर रिंकू ने कहा है कि उनके बड़े बेटे सूर्यांश को भी बोनमैरो का कैंसर है, जिसका लखनऊ पीजीआइ से इलाज चल रहा है। तो वहीं वह खुद भी कैंसर पीड़ित हैं. इसी कारण वह बोन मैरो नहीं दे सकते, इसलिए छोटा बेटा शिवांश अपने बड़े भाई को बोनमैरो देगा। इसकी जांच कराने के लिए गुरुवार को उन्हें लखनऊ पीजीआइ जाने वाले थे लेकिन सुबह ही पड़ोस में रहने वाले मौसेरे भाई अवनीश सिंह छोटे भाई अनूप को डंडे से पीटने लगा।
इस पर उन्होंने बीचबचाव किया तो उनको भी पीटा. पीड़ित ने आरोप लगाया कि अवनीश ने उनको धमकी दी कि अगर वह पूरे परिवार के साथ धर्मांतरण नहीं कराएगा तो वह उसे परेशान करता रहेगा.
विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस
पीड़ित ने आगे बताया कि इस विवाद की सूचना मिलने पर शास्त्री नगर चौकी प्रभारी सचिन भाटी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने ले आए और आरोपित अवनीश के साथ ही जयसिंह के भाई अनूप को भी कार्रवाई के लिए दारोगा ने बैठा लिया जिसका जय सिंह ने विरोध किया।
इसके बाद पीड़ित जय सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके विरोध करते हुए चौकी प्रभारी ने पत्नी नेहा और दोनों बच्चों के सामने ही थाने में सिर दीवार से भिड़ाकर पीटते हुए प्राइवेट पार्ट में लात मारकर उसे जमीन पर गिरा दिया और फिर हवालात में बंद कर दिया। जय सिंह ने बताया कि इस दौरान वह हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते रहे और बताया कि उनको कैंसर है. बड़े बेटे को भी बोनमैरो कैंसर है। इलाज के लिए पीजीआइ जाना है लेकिन फिर भी दारोगा ने उनको नहीं छोड़ा. जबकि उन्होंने जयसिंह ने अपने इलाज का पर्चा भी दिखाया।
एसीपी स्वरूप नगर ने दी ये जानकारी
एसीपी स्वरूप नगर ने मीडिया को जानकारी दी कि युवक की मां की तहरीर पर आरोपित अवनीश के खिलाफ मारपीट और मतांतरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. तो वहीं चौकी प्रभारी पर थाने में जयसिंह से मारपीट के आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद अगर वह दोषी होते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
दारोगा पर दर्ज हो चुका है मुकदमा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो साल पहले दारोगा सचिन भाटी की तैनाती रावतपुर थाने में थी. तब उन के खिलाफ अधिवक्ता महेंद्र शर्मा ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। दारोगा के साथ ही अभिषेक सोनकर समेत छह लोगों के नाम शामिल थे। आरोप था कि आरोपितों ने अधिवक्ता के पत्र को फेंककर उनसे अभद्रता की थी। तो वहीं इस ताजे मामले में दारोगा सचिन भाटी का कहना है कि जो वीडियो सामने आया है, उससे सच्चाई सामने आ रही है। मारपीट व मतांतरण के आरोप झूठे हैं।
अवनीश बन चुका है क्रिश्चियन
पीड़ित जय सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि आरोपित मौसेरा भाई अवनीश 15 साल पहले ही चुन्नीगंज स्थित चर्च में धर्मांतरण करा चुका है और अब वह क्रिश्चियन बन गया है. वह उसे भी कई बार चुन्नीगंज स्थित चर्च ले जा चुका है.
जय सिंह ने कहा कि वह पहले तो मतांतरण के लिए तैयार हो गया था लेकिन पिता ने जब डांटा तो धर्मांतरण से इंकार कर दिया. इसी के बाद से अवनीश आए दिन उससे मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता आ रहा है। जय सिंह ने रो-रो कर बताया कि उसके परिवार की तीसरी पीढ़ी भी कैंसर से जूझ रही है. इसी का फायदा उठाकर अवनीश पूरे परिवार का धर्मांतरण कराने का दबाव बनाता रहता है, जिससे वह परेशान हैं। तो वहीं जयसिंह की मां उर्मिला ने भी आरोप लगाया है कि आरोपित कई लोगों का मतांतरण करा चुका है।
भाजपा नेता ने भी किया थाने का घेराव
बता दें कि दारोगा से मारपीट की सूचना पर भाजपा के लाजपत नगर मंडल अध्यक्ष नवीन भाटिया, पूर्व पार्षद राघवेंद्र मिश्रा समेत कई लोग परिजनों के साथ थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया. इसी बीच एसीपी स्वरूप नगर इंद्रप्रकाश सिंह भी थाने पहुंच गए और कहा कि दारोगा के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। जल्द ही उसकी रिपोर्ट डीसीपी को भेज कर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी.
थाने के अंदर दरोगा की दबंगई, कैंसर पीड़ित को बर्बरता से पीटा, प्राइवेट पार्ट पर मारी लात !!
यूपी के कानपुर में पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगा है, थाने के अंदर एक दरोगा ने कैंसर पीड़ित को बर्बरता से पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर गिरा दिया गया !!
कानपुर में काकादेव थाने… pic.twitter.com/vYW1xEbzW3
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) May 30, 2025
ये भी पढ़ें-घर में विजिलेंस टीम ने मारा छापा…तो चीफ इंजीनियर ने खिड़की से फेंके नोटों के बंडल; मिले करोड़ों रुपए-Video