अब इस राजनीतिक दल के ‘नेताजी’ का वायरल हुआ अश्लील Video, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
Prayagraj News: देश में अचानक से किसी न किसी राजनीतिक दल से जुड़े नेता जी या फिर उनके परिवार का सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने की माने बाढ़ आ गई हो. इधर कई दिनों से इस तरह के मामले सुर्खियों में बने हुए हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सामने आया है. यहां सपा नेता रामसागर यादव उर्फ मुखिया पर महिला के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया लेकिन वह जमानत पर छूट भी गए लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल उनके वीडियो ने पूरी पार्टी की भद्द पीट कर रख दी है. हालांकि आरोपी सपा नेता ने इस वीडियो को फर्जी बताते हुए बदनाम करने की साजिश करार दिया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। तो दूसरी ओर इस वीडियो को वायरल करने वाले एक्स यूजर के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है.
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन जमानत देने के मामले में थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने कहा कि आरोपी को थाने से ही जमानत दे दी गई क्योंकि मुकदमा सात साल से कम की सजा से संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया था। तो दूसरी ओर पुलिस वीडियो में दिख रही महिला के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
एक जून को वायरल हुआ था वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति रामसागर यादव उर्फ मुखिया है. वह लोहरी उपरोड़ा सिरसा का निवासी है। मामले में अनिल कुमार पांडेय, चौकी प्रभारी सिरसा तहरीर दर्ज कराई है. उन्होंने तहरीर में बताया कि 1 जून को एक एक्स हैंडल से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति महिला के साथ अश्लील हरकत करता दिख रहा है। तहरीर में आगे लिखा गया है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच शुरू की। इसी के साथ ही पुलिस ने कहा कि जैसे ही महिला की पहचान हो जाएगी, उससे भी पूछताछ की जाएगी.
ये भी पढ़ें-ट्रेन पलटाने की बड़ी साजिश…लोको पायलट ने इस तरह बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान-Video