ट्रेन पलटाने की बड़ी साजिश…लोको पायलट ने इस तरह बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान-Video
Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में लोको पायलट की सूजबूझ से ट्रेन पलटाने का बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां के दोहना स्टेशन के पास टनकपुर-बरेली पैसेंजर ट्रेन को पटरी से उतारने की बड़ी साजिश के तहत साजिश कर्ता ने ट्रैक की क्रासिंग लाइन में पत्थर भर दिए थे. रविवार देर रात करीब 11:58 बजे यह मामला उस समय सामने आया जब ट्रेन संख्या 05307 दोहना क्षेत्र से गुजर रही थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार देर रात भोजीपुरा-दोहना स्टेशन के बीच यार्ड में 05307 टनकपुर-बरेली स्पेशल ट्रेन के लोको पायलट ने इंजन के नीचे कुछ फंसने की आशंका पर ट्रेन रोक दी. इसके बाद तुरंत इसकी जांच की गई तो हैरान करने वाला मामला सामने आया। ट्रैक की क्रॉसिंग लाइन में पत्थर भरे दिखाई दिए। यही नहीं साजिशकर्ताओं ने ट्रेन पलटाने के लिए लोहे की एक मोटी पत्ती भी उसके ऊपर मोड़ दी गई थी जो कि इंजन में फंस गई। मामले की जानकारी तत्काल सीनियर अधिकारियों को दी गई। सिविल पुलिस जीआरपी और आरपीएफ ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। रेलवे ने इस तरह के मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और भोजीपुरा थाने में केस दर्ज किया गया है। आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय घटना को अंजाम देने वालों की पहचान में जुटी है। आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
ट्रैक पर चार मीटर तक भरे थे पत्थर
रेलवे अधिकारियों ने इस मामले में मीडिया को बताया कि अज्ञात शरारती तत्वों ने ट्रैक स्विच (रेलवे सिजर) में पत्थर भर दिए थे। स्लीपर पर लगी लोहे की बड़ी पत्ती को सब्बल आदि से ट्रैक पर पलटा गया था। रविवार रात 12:30 बजे टनकपुर-बरेली स्पेशल बरेली आ रही थी। ट्रेन जैसे ही भोजीपुरा-दोहना के बीच यार्ड में पहुंची तो लोको पायलट को इंजन में कुछ टकराने का शक हुआ. इस पर उन्होंने तुरंत ट्रेन रोक दी। इस पर ट्रेन मैनेजर और लोको पायलट ने जांच की तो क्रॉसिंग लाइन के बीच चार मीटर तक पत्थर भरे मिले. उन्होने ये भी बताया कि ट्रैक पर बड़े लोहे के एंगल रखकर ट्रेन को अस्थिर करने का पूरा प्रयास किया गया था. ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश को लोको पायलट ने बड़ी सूजबूझ के साथ नाकाम कर दिया.
इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई गई सैकड़ों यात्रियों की जान
लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को तुरंत रोक दिया और सैकड़ों यात्रियों की जान बचा ली. इसके तुरंत बाद ही घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ, स्थानीय पुलिस और रेलवे इंजीनियर मौके पर पहुंच गए और प्रारंभिक जांच के बाद में इंजन में फंसी पत्ती को निकालकर सीधा किया गया। क्रॉसिंग लाइन से पत्थर हटाए गए। इसके बाद ट्रेन को 40 मिनट रोकने के बाद रवाना किया गया. एसपी मुरादाबाद जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि पुलिस और जीआरपी की टीमें घटना की जांच कर रही हैं। इस प्रकार की घटना में शामिल लोगों की तलाश चल रही है। रेलवे की अर्थिंग लाइन से भी छेड़छाड़ की गई थी।
बढ़ा दी गई सुरक्षा
बता दें कि ट्रेन पलटाने की साजिश लगातार सामने आने पर रेलवे प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और ट्रैक की पेट्रोलिंग को तेज कर दी गई है। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक संजीव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल इस मामले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन साजिशकर्ताओं ने बड़ी घटना को अंजाम देने की बड़ी साजिश की थी. फिलहाल इस मामले की जांच आरपीएफ के स्तर पर की जाएगी।
#Bareilly: ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम! लोको पायलट की सतर्कता से बचीं सैकड़ों जानें।
बरेली-पीलीभीत रेलखंड पर एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल टल गया। टनकपुर से बरेली जंक्शन जा रही पैसेंजर ट्रेन को पटरी से उतारने की खतरनाक साजिश रची गई थी, लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ और सतर्कता… pic.twitter.com/7DW4rGh4Xy
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) June 2, 2025