अरे बाप रे! कोबरा गलती से निगल गया 12 इंच का चाकू…फिर निकाला गया इस तरह; Video देख कांप जाएगी रूह
Cobra Viral Video: ये तो सभी जानते हैं कि सांप अपना शिकार ढूंढ़ते ही उसे तुरंत निगल जाता है लेकिन कभी-कभी उसकी यही आदत उसके लिए परेशानी का सबब भी बन जाती है. दरअसल कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस तरह का अजीबोगरीब मामला शायद ही कभी किसी ने सुना हो.
यह घटना कुमटा तालुक के अंतर्गत आने वाले हेगड़े गांव में गोविंदा नाइक के घर पर हुई. दरअसल गांव में एक कोबरा चूहा समझकर रसोई में इस्तेमाल किए जाने वाले 12 इंच के लम्बे चाकू को ही निगल और फिर वह संकट में पड़ गया लोग मान रहे थे कि सांप अब मर जाएगा लेकिन फिर उसके लिए बचाव कार्य चलाया गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो लोग उसके मुंह से किस तरह से चाकू निकाल रहे हैं.
घटना की जानकारी देते हुए पत्रकार यासिर मुश्ताक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि “कर्नाटक के करवार जिले के हेजड़े गांव में एक दुर्लभ घटना में एक कोबरा ने गलती से रसोई का चाकू निगल लिया. रेस्क्यूर पवन और पशु चिकित्सा सहायक अद्वैत ने चाकू को सुरक्षित रूप से निकाल लिया. कोबरा को कोई नुकसान नहीं हुआ और उसे बाद में जंगल में छोड़ दिया गया.”
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन और अद्वैत नाम के शख्स ने सांप को बचाने के लिए बेहद सावधानी के साथ कोबरा का मुंह खोलकर मेडिकल कैंची की मदद से गले से चाकू धीरे-धीरे निकाली. मालूम हो कि इस प्रक्रिया में यह बात ध्यान रखनी होती है कि पीड़ित को किसी तरह की चोट न लगे. फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वाकई खौफनाक है और जिस किसी ने भी इसे देखा उसकी रूह कांप गई.
In a rare incident in Hedge Village in #Karnataka‘s #Karwar,a #Cobra mistakenly swallowed a kitchen knife while searching for prey. #snake rescuer Pavan & veterinary assistant Advaith safely removed the 12-inch #knife using medical tools. The cobra was unharmed & later released. pic.twitter.com/1s6D6O7Gd1
— Yasir Mushtaq (@path2shah) June 10, 2025