कथा वाचक प्रदीप मिश्रा एक बार फिर से विवादों में…लोगों ने पोस्टर पर बरसाए चप्पल, FIR की मांग; जानें क्या है ताजा मामला-Video

June 18, 2025 by No Comments

Share News

Pradeep Mishra News: सिहोर वाले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एक बार फिर से विवादों के घेरे में हैं. उनके खिलाफ लोगों का आक्रोश जमकर फूट रहा है और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है. तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बड़ी संख्या में लोग उनके पोस्टर पर जूते-चप्पल बरसा रहे हैं.

राधारानी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद एक बार फिर से उन्होंने एक भगवान पर अमर्यादित टिप्पणी की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने महाराष्ट्र के वीण में कथा के दौरान चित्रगुप्त भगवान के साथ ही भगवान यमराज को लेकर की कथित अमर्यादित टिप्पणी की जिसके बाद से कायस्थ समाज में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है.

सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

आज स्वामी सच्चिदानंद अपने समर्थकों के साथ मथुरा एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदीप मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद स्वामी के समर्थकों ने प्रदर्शन करते हुए प्रदीप मिश्रा के पोस्टर जलाकर विरोध जताया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पोस्टर पर बने प्रदीप मिश्रा की तस्वीर पर कलयुगी रावण लिखा हुआ है. तो वहीं स्वामी सच्चिदानंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा,”प्रदीप मिश्रा ने चित्रगुप्त भगवान के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इस पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो।”

इससे पहले वह पिछले साल 2024 में राधारानी पर अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं, तब उनको मथुरा के संत प्रेमानन्द महाराज ने जमकर खरीखोटी सुनाई थी और फिर प्रदीप मिश्रा ने मथुरा जाकर नाक रगड़ कर राधारानी के मंदिर में माफी मांगी थी. फिलहाल ज्ञापन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानें क्या है मामला?

महाराष्ट्र में 14 जून को प्रवचन के दौरान प्रदीप मिश्रा ने भगवान चित्रगुप्त को ‘मुछंदर’ कहकर अभद्र टिप्पणी की थी। इसी के बाद से देश भर में कायस्थ समाज भड़क गया है. तो वहीं इस मामले में मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि महापुराण की कथा महाराष्ट्र में चल रही थी. आगे उन्होंने कहा कि उसमें यमराज,चित्रगुप्त महाराज और भगवान शिव की भक्ति का प्रसंग चल रहा था। उसी में यह बात निकली थी।

मांगी माफी

इस मामले में कायस्थ समाज का विरोध बढ़ते देखकर प्रदीप मिश्रा माफी मांग ली है. उन्होंने कहा कि अगर इस बयान से किसी के हृदय को ठेस पहुंची हो तो मैं क्षमा मांगता हूं। इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि शिवमहापुराण कभी भी किसी भगवान की आलोचना नहीं करता.

ये भी पढ़ें-Pradeep Mishra: सिहोर वाले कथावाचक प्रदीप मिश्रा पहुंचे बरसाना, नाक रगड़कर राधा रानी से मांगी माफी, Video में देखें मंदिर में कैसा किया गया व्यवहार; लोगों ने कहा कान पकड़ो कान…