कुश्ती लड़ते-लड़ते पहलवान की अचानक हुई मौत…मचा हड़कंप- Video

June 27, 2025 by No Comments

Share News

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि दो पहलवान कुश्ती लड़ रहे हैं और एरिना के बाहर खड़े लोग तालियां बजा रहे हैं लेकिन इसी बीच एक पहलवान कुश्ती लड़ते हुए जमीन पर गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है. हालांकि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उसे नहीं बचा सके. फिलहाल मौत की वजह सामने नहीं आई है लेकिन हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कठुआ जिले के डिंगा अंब इलाके में वार्षिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था. इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ. मृतक की पहचान जालंधर के पहलवान सोनू के तौर पर हुई है. घटना के बाद सोनू के परिवार में मातम पसर गया है.

बता दें कि अरनोहा गांव में हो रहे इस वार्षिक दंगल में रोमांचक मुकाबला चल रहा था. दरअसल फाइनल मुकाबला जालंधर के पहलवान सोनू और दिल्ली के रिंकू के बीच चल रहा था और लोग जमकर तालियां बजा रहे थे लेकिन इसी दौरान अचानक सोनू पहलवान अखाड़े में बेसुध होकर गिर पड़ा. इस पर तुरंत पुलिस को बुलाया गया और उपजिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया.

घटना को लेकर चश्मदीदों ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग इस दंगल का मजा ले रहे थे. यह मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था और दोनों पहलवान एक दूसरे को बराबर की टक्कर दे रहे थे लेकिन अचानक हट्टे-कट्टे पहलवान लड़ते हुए बेसुध होकर गिर पड़े. उसे उठाने की कोशिश की गई तो वह उठे नहीं और न ही हिले. इस पर तुरंत उनको अस्पताल ले जाया गया. शायद उनको हार्ट अटैक आया होगा. इसी के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों ने ये भी कहा कि किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि किसी की मौत ऐसे भी हो सकती है.

इस घटना के बाद दंगल कार्यक्रम में मातम पसर गया और आयोजकों ने प्रतियोगिता को बीच में ही रोक दिया. तो वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है औऱ मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें-दफ्तर में ही प्रेमिका के साथ इश्क लड़ा रहा था तीन बच्चों का बाप…पत्नी ने जमकर धुना; गन्ना समिति कार्यालय का मामला-Video