दफ्तर में ही प्रेमिका के साथ इश्क लड़ा रहा था तीन बच्चों का बाप…पत्नी ने जमकर धुना; गन्ना समिति कार्यालय का मामला-Video

June 24, 2025 by No Comments

Share News

Meerut: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला दूसरी महिला को जमकर पीटती हुई दिख रही है तो वहीं एक शख्स बचाते दिख रहा है. ये वीडियो मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र स्थित गन्ना समिति कार्यालय से सामने आया है. यहां पर उस वक्त तेज हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमिका की दफ्तर में रंगरेलिया मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया.

बताया जा रहा है कि महिला ने आव देखा न ताव प्रेमिका को जमकर पीटने लगी. इस बीच पति ने बचाने की कोशिश की तो महिला ने उसे भी दो-चार थप्पड़ जड़ दिए. तो वहीं पति ने भी पत्नी पर हाथ उठाया और प्रेमिका को बचाने की कोशिश की. ये हंगामा सुनकर कार्यालय के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और बीचबचाव कर मामला शांत कराया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स और उसकी प्रेमिका दोनों गन्ना समिति में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं और दोनों के बीच वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा है। हालांकि 16 साल पहले ही शख्स की शादी हो चुकी है और उसके तीन बच्चे भी हैं.

इस मामले में पत्नी ने कहा कि उसे इस पूरे प्रेम-प्रसंग के बारे में पहले से मालूम था. महिला ने ये भी आरोप लगाया कि वह लगातार पति को समझा रही थी लेकिन वह नहीं माना. फिलहाल इस पूरे मामले में महिला ने पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है. तो वहीं इस मामले में शख्स की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें-भीषण हादसा… तेज रफ्तार ट्रक ने टोल बूथ पर मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत; दो घायल-Video