Lucknow University: जी-पैट 2025 परीक्षा में इन छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, हासिल की ये रैंक
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के छात्रों ने जी-पैट 2025 (Graduate Pharmacy Aptitude Test) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बी. फार्मा तृतीय वर्ष के अमरेंद्र मौर्या ने 610वीं रैंक हासिल की, जबकि बी. फार्मा चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
इनमें कुहू ने 583वीं रैंक, अदिति श्रीवास्तव ने 1369वीं रैंक, आयुषी श्रीवास्तव ने 1779वीं रैंक, सुधांशु द्विवेदी ने 2724वीं रैंक, ज्योति गुप्ता ने 2927वीं रैंक, अब्दुल शादाब ने 3947वीं रैंक और दीपेंद्र प्रताप सिंह ने 4863वीं रैंक हासिल की।
बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के मार्गदर्शन में संस्था और छात्र लगातार प्रगति कर रहे हैं। कुलपति ने एवं इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के निदेशक प्रो. पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी ने छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
ये भी पढ़ें-हाईवे पर रंगरेलिया मनाने वाले नेताजी का एक और धमाकेदार डांस Video वायरल…हसीना के संग लगाए ठुमके