AKTU News: NRI और कश्मीरी माइग्रेंट अभ्यर्थी छह जुलाई तक करा सकते हैं पंजीकरण

Share News

AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों के बीटेक, बीफार्मा सहित अन्य पाठ्यक्रमों में कश्मीरी माइग्रेंट और एनआरआई अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है

विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के तहत कहा गया है कि अभ्यर्थी छह जुलाई तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों का नाम आठ जुलाई को घोषित किए जाएंगे तो वहीं काउंसलिंग 10 जुलाई को होगी।

काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को ओरिजनल प्रमाणपत्रों और पासपोर्टसाइज फोटो लेकर आना होगा। समन्वयक प्रो0 ओपी सिंह के अनुसार अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए यूपीटीएसी (UPTAC) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें-खेत जोतने के लिए पत्नी संग बुजुर्ग किसान खुद ही बन गए बैल…दिल हिला देने वाला Video वायरल; एक्टर सोनू सूद ने दिया ये ऑफर