खेत जोतने के लिए पत्नी संग बुजुर्ग किसान खुद ही बन गए बैल…दिल हिला देने वाला Video वायरल; एक्टर सोनू सूद ने दिया ये ऑफर
Sonu Sood Farmer Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें करीब 75 साल के बुजुर्ग किसान पत्नीके साथ खुद ही खेत जोतने के लिए बैल की जगह पर लगे हुए हैं.
वीडियो के वायरल होते ही लोग उनके लिए दया दिखाने लगे तो वहीं मसीहा के नाम से फेमस एक्टर सोनू सूद ने वीडियो को री-पोस्ट करते हुए कहा कि आप नम्बर भेजिए हम बैल भेजते हैं. हालांकि उनसे इस प्रस्ताव को लेकर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उनको किसान को ट्रैक्टर देना चाहिए.
ये तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम कर चुके एक्टर सोनू सूद न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि मसीहा के नाम से भी फेमस हैं. वह न केवल देश बल्कि विदेशों में भी मदद के लिए जाने जाते हैं.

बैल की बात पर सोनू सूद ने इस तरह दिया है जवाब
कोरोना काल में लॉकडाइन के दौरान उन्होंने तमाम भारतीयों की मदद की थी. इसी के बाद से उनको गरीबों का मसीहा कहा जाने लगा और फिर कई बार ऐसा भी हुआ कि किसी के पास अगर पढ़ने या किसी काम के लिए आर्थिक मदद चाहिए थी तो उन्होंने सीधे सोनू सूद से मदद मांगी.
इसी तरह जब किसान का ये वीडियो वायरल हुआ तो सोनू सूद ने बिना देरी किए बैल का ऑफर दिया. बता दें कि ये वीडियो महाराष्ट्र के लातूर जिले के गांव का है. इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किसान पत्नी संग कड़ी धूप में खेत जोतने के लिए बैल की जगह पर लगा हुआ है.
सोनू सूद ने बैल देने की बताई वजह
बता दें कि सोनू सूद के दो बैल दिए जाने की बात पर लोगों ने उनसे ट्रैक्टर देने की अपील की है तो वहीं सोनू सूद ने बताया ‘हमारे इस किसान भाई को ट्रैक्टर चलाना नहीं आता इसलिए बैल ही बढ़िया है दोस्त.’
आप नंबर भेजिए।
हम बैल भेजतें हैं। https://t.co/EnaNTQqiZ1— sonu sood (@SonuSood) July 2, 2025
ये भी पढ़ें-बीच सड़क युवती को शख्स ने डंडों से पीटा…Video वायरल होने के बाद पुलिस ने की ये बड़ी कार्रवाई