ढाबे पर बना रहा था थूक-थूक कर रोटी…गिरफ्तार-Video
Bagpat: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स रोटी पर थूकता हुआ दिख रहा है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के खेकड़ा थाना क्षेत्र से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहाँ के पाठशाला स्थित ढाबे पर अनस उर्फ भूरा नाम का शख्स थूक कर रोटी बनाता था. किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसी के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है.
#बागपत: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से #वायरल हो रहा है, जिसमें रोटी में थूक डालकर पकाने का दृश्य देखा जा सकता है। यह वीडियो बागपत के खेकड़ा क्षेत्र स्थित आबिद होटल का बताया जा रहा है, हालांकि यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में… pic.twitter.com/iOODnPEo1h
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) August 1, 2025
आरोपी नालापार, कस्बा एवं थाना खेकड़ा का निवासी है. इस संबंध में क्षेत्राधिकारी खेकड़ा ने बयान जारी करते हुए कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस टीम की तत्परता से क्षेत्र में लोगों में विश्वास का माहौल बना हुआ है और शांति कायम है.
यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही लोगों के अंदर आरोपी के खिलाफ गुस्सा है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
#बागपत: थूक कर रोटी बनाने वाले आरोपी अनस उर्फ भूरा गिरफ्तार।
बागपत जनपद के खेकड़ा थाना क्षेत्र में पाठशाला स्थित ढाबे पर थूक कर रोटी बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनस उर्फ भूरा पुत्र आबिद, निवासी नालापार, कस्बा एवं थाना खेकड़ा को… https://t.co/GMKqYold3o pic.twitter.com/28yA3w6BmM— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) August 2, 2025
ये भी पढ़ें-शर्मनाक…फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को एक व्यक्ति ने जड़ा थप्पड़, फिर एयर होस्टेस ने किया ये काम-Video