शर्मनाक…फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को एक व्यक्ति ने जड़ा थप्पड़, फिर एयर होस्टेस ने किया ये काम-Video
IndiGo Flight Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक मुस्लिम यात्री को इंडिगो फ्लाइट में एक शख्स जोर का थप्पड़ मार रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैबिन क्रू मुस्लिम मुसाफिर को अपने सीट पर बैठाने के लिए हाथ पकड़कर ले जा रही है.
इसी दौरान एक शख्स अचानक मुस्लिम शख्स के चेहरे पर एक थप्पड़ मार देता है. इसी बीच कैबिन क्रू बीच-बचाव करता है और एयरहोस्टेस भी इस बर्ताव पर मारने वाले शख्स का विरोध करती हैं.
दावा किया जा रहा है कि यह घटना फ्लाइट के उड़ान भरते ही हुई. इस घटना के बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया लेकिन क्रू मेंबर्स ने सभी को शांत कराया तो वहीं वीडियो में ये भी कहते सुनाई दे रहा है कि “प्लीज उसे मत मारो… शांत रहो.” इस घटना के फौरन बाद एक यात्री आरोपी से मारने की वजह पूछता है जिसका वह कोई जवाब नहीं देता.
तो दूसरी ओर जिस मुस्लिम व्यक्ति को थप्पड़ पड़ा वह भी हैरानी और तनाव के साथ उस शख्स को देख रहा है और फिर उसे फ्लाइट अटेंडेंट पानी पिलाते हैं और उसे शांत रखने की कोशिश करते हैं. फिलहाल इस वीडियो को धार्मिक भेदभाव और घृणा के रूप में सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है तो वहीं तमाम यूजर्स इंडिगो की क्रू टीम की भी तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हालत बिगड़ने से बचाने का काम किया है.
इस पूरे मामले को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का एक बयान सोशल मीडिया पर जारी हो रहा है जिसमें उन्होंने घटना की जांच के बाद जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है तो वहीं इस पूरे प्रकरण को लेकर इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री से मारपीट का वीडियो वायरल। इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में मुस्लिम यात्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि एक अन्य यात्री ने उस व्यक्ति को थप्पड़ मारा। वीडियो में केबिन क्रू उस यात्री को रोकते और… pic.twitter.com/gMYVqgsbzE
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) August 1, 2025
ये भी पढ़ें-अनोखी दोस्ती…दोस्त को डीजे पर नाचते हुए दी अंतिम विदाई और पूरा किया वादा; भावुक हो उठा पूरा गांव-Video