उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी… PM मोदी ने डाला पहला वोट; रामगोपाल यादव और अनुप्रिया पटेल ने किया ये दावा-Video
Vice President Election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज सुबह से मतदान शुरू हो गया है. एनडीए गठबंधन की ओर से सीपी राधाकृष्णन प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं तो वहीं इंडिया गठबंधन ने बी सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है. इस बार दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं.
हालांकि सीपी राधाकृष्णन के नाम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुत सोच-विचार किया. हालांकि देखना ये है कि जीत किसकी होगी तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी वोट डाल दिया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. दूसरी ओर दोनों की दलों के नेता जीत को लेकर अपने-अपने दावे कर रहे हैं.
#WATCH उपराष्ट्रपति चुनाव | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद वह संसद भवन से रवाना हुए।
(सोर्स-डीडी) pic.twitter.com/9WJ8QzLxVJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
मालूम हो कि कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद स उपराष्ट्रपति का पद खाली हो गया था. स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. धनखड़ के इस्तीफे के बाद से ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी. कांग्रेस ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि धनखड़ और सरकार के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे.
#WATCH दिल्ली: #VicePresidentialElection2025 | समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, “…हमारे उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी हैं और उनको बड़े पैमाने पर वोट जा रहा है…” pic.twitter.com/pP1JDpLh6l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
तो वहीं आज वोट डालने पहुंचे सपा सांसद रामगोपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”वोट की सीक्रेसी को आउट नहीं करना चाहिए, लेकिन मेरी टोपी ही बता रही है. हमारे उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी हैं और उनको बड़े पैमाने पर वोट जा रहा है.”
#WATCH दिल्ली: #VicePresidentialElection2025 | केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, “सीपी राधाकृष्णन जी की जीत सुनिश्चित है। संख्या में हम काफी आगे हैं…पूरा NDA एकजुट है और NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन शानदार तरीके से जीतेंगे…” pic.twitter.com/sbqgyeVDxO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
तो वहीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, “सीपी राधाकृष्णन जी की जीत सुनिश्चित है. संख्या में हम काफी आगे हैं. पूरा NDA एकजुट है और NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन शानदार तरीके से जीतेंगे.”
#WATCH दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचे।
(सोर्स: संसद टीवी) pic.twitter.com/4lI280Q01g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
बता दें कि वोट डालने के लिए कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी संसद भवन पहुंच गए हैं. तो वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी वोट डालने के लिए पहुंचे. तो वहीं कांग्रेस-भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के भी सांसद व मंत्री वोट डालने के लिए संसद भवन पहुंच रहे हैं.
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचीं।
(सोर्स: संसद टीवी) pic.twitter.com/gOdfaKUfBR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
राजनीतिक जानकारों की मानें तो अगर आंकड़ों को देखें तो इस समय राज्यसभा में 238 और लोकसभा में 542 सांसद हैं. जीत के लिए 391 सांसदों का समर्थन आवश्यक है. एनडीए के पास 425 सांसद हैं. माना जा रहा है कि इस बार चुनाव में इंडिया गठबंधन को एनडीए से कड़ी टक्कर मिलेगी.
जानें कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?
एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन के अब तक के करियर को देखें तो वे दक्षिण भारत में भाजपा को मजबूत करने के लिए अहम भूमिका निभा चुके हैं. वह महज 16 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए थे. उन्हें 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनने का भी मौका मिला था. तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष भी कर चुके हैं. वह महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके हैं. साथ ही झारखंड और तेलंगाना में भी अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं. राधाकृष्णन 1998 और 1999 में कोयंबटूर से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी जीते.
जानें कौन हैं सुदर्शन रेड्डी?
बता दे कि राधाकृष्णन का मुकाबला बी सुदर्शन रेड्डी से हो रहा है. वह गोवा के पहले लोकायुक्त रह चुके हैं, हालांकि उन्होंने सात महीनों बाद इस्तीफा भी दे दिया था. वह हाईकोर्ट में जज रह चुके हैं. साथ ही आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट, गुवाहाटी हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जज के पद पर भी रह चुके हैं. 2007 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था.