अमेरिकी राष्ट्रपति के बेहद करीबी की गोली मारकर हत्या…जानें कौन थे चार्ली किर्क? झंडे आधे झुके-Video
Charlie Kirk Shot: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क (31) की यूटा राज्य में बुधवार को उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह ओरेम में यूटा वैली यूनिवर्सिटी (UVU) में रैली को सम्बोधित कर रहे थे. वह कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट और टर्निंग प्वाइंट यूएसए के को-फाउंडर थे.
Tragic and unacceptable 😥
GRAPHIC FOOTAGE!!!
VIEWER DISCRETION ADVISED!!!#CharlieKirk #CharlieKirkshot pic.twitter.com/Xh8lvXrLk9— RAYS UNITED (@_raysunited) September 10, 2025
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ये वारदात दोपहर करीब 12 बजे हुई. उस समय किर्क छात्रों के सवालों का जवाब दे रहे थे. इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई और वे मंच पर गिर पड़े. उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वह डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी थे.
🚨 Breaking update:: The shooter targeting #CharlieKirk was seen on the rooftop. Video evidence captures him fleeing right after the gunshot. #CharlieKirkshot #CharlieKirkdead pic.twitter.com/bjWTPnvskl
— Wasim Reja (@Wasimsampa3) September 11, 2025
डोनाल्ड ट्रंप ने की पुष्टि
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए चार्ली किर्क की मौत की पुष्टि की और दुख प्रकट किया है. साथ ही कहा कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ भाई। तुमने इतने सारे लोगों को अपनी बात कहने की हिम्मत दी और हम कभी चुप नहीं रहेंगे। इसी के साथ ही एक वीडियो शेयर कर भी ट्रंप ने अपने मित्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है. साथ ही कहा है कि चार्ली देशभक्त थे और उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया. उनके निधन पर मैं दुखी और क्रोधित हूं.
TO MY GREAT FELLOW AMERICANS… pic.twitter.com/oRsrE5TTHr
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) September 11, 2025
इसी के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार्ली किर्क को ‘महान और लेजेंडरी’ बताया. ट्रंप ने कहा, ‘किसी ने भी अमेरिका के युवाओं को उतना नहीं समझा जितना चार्ली ने. वे सबके चहेते थे, खासकर मेरे. ट्रंप ने आगे कहा कि अब वे हमारे बीच नहीं हैं. मेलानिया और मेरी संवेदनाएँ उनकी पत्नी एरिका और पूरे परिवार के साथ हैं. साथ ही भावुक होकर ट्रंप ने कहा चार्ली, हम आपसे प्यार करते हैं.’
बता दें कि ट्रंप ने चार्ली के सम्मान में पूरे अमेरिका में झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है. तो वहीं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस गुरुवार को यूटा पहुंचेंगे. वेंस भी किर्क के बेहद करीबी माने जाते हैं और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा कि किर्क के कार्यक्रम वास्तविक संवाद और खुलेपन की मिसाल थे.
I love you brother. You gave so many people the courage to speak up and we will not ever be silenced. pic.twitter.com/PcghpcnYKX
— Donald Trump Jr. (@DonaldJTrumpJr) September 10, 2025
गवर्नर ने दिया राजनीतिक हत्या करार
इस वारदात को लेकर यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और ‘राजनीतिक हत्या’ बताया. उन्होंने कहा कि आरोपियों को हर हाल में सजा मिलेगी. घटना के तुरंत बाद SWAT टीम, ATF पुलिस और अन्य एजेंसियों ने UVU कैंपस को लॉकडाउन कर तलाशी अभियान चलाया. तो वहीं शुरुआती रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमें कहा गया है कि पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है, लेकिन बाद में अधिकारियों ने साफ किया कि असली हमलावर अभी फरार है. फिलहाल गवर्नर ने पूरे राज्य में अमेरिकी और यूटा के झंडों को रविवार, 14 सितंबर तक आधा झुकाने का आदेश भी दिया है.
जानें कौन थे चार्ली किर्क?
चार्ली किर्क हाई स्कूल और कॉलेज छात्रों के लिए टर्निंग प्वाइंट यूएसए की स्थापना की थी. किर्क की पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं. उनकी मौत के बाद से ही पत्नी और बच्चों के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वह अमेरिका में रूढ़िवादी राजनीति का बड़ा चेहरा थे. किर्क ईसाई राष्ट्रवाद, बंदूक अधिकार, कोविड-19 गलत सूचना और चुनाव धोखाधड़ी के दावे जैसे कई विवादित विषयों पर कट्टर रुख अपनाया था. 2024 में उनके कंटेंट ने सोशल मीडिया पर करीब 15 बिलियन व्यूज बटोरे.
Charlie Kirk is a father and a husband. He is a human. I don’t care if you politically disagree with him nothing justifies this sick act. pic.twitter.com/FuygHfLRdm
— kira 👾 (@kirawontmiss) September 10, 2025
भारत में भी अमेरिकी राजनीति में भी वह दिलचस्पी रखते थे. 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में उन्होंने युवा वोटरों को ट्रंप के लिए वोट करने की अपील भी की थी. बेसबॉल टीम न्यूयॉर्क यांकीज ने आज रात के खेल से पहले चार्ली किर्क के सम्मान में कुछ क्षण का मौन रखा. उनके मौत की खबर से पूरे अमेरिका में शोक की लहर दौड़ गई है और बड़ी स्क्रीन पर उनकी तमाम फोटो को दिखाया गया. तो वहीं सोशल मीडिया पर गोली लगते हुए उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें-नेपाल में तख्ता पलट…भारी प्रदर्शन के बीच PM केपी ओली ने दिया इस्तीफा; वित्तमंत्री को भीड़ ने पीटा-Video