नेपाल में तख्ता पलट…भारी प्रदर्शन के बीच PM केपी ओली ने दिया इस्तीफा; वित्तमंत्री को भीड़ ने पीटा-Video
Nepal Gen Z Protest : नेपाल में युवा प्रदर्शनकारियों (Gen-Z) के उग्र आंदोलन ने पीएम केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर दिया. इस तरह से यहां तख्सा पलट हो गया है और सत्ता सेना के हाथ में चली गई है. देश भर में सेना तैनात है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है.
तो वहीं राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के भी इस्तीफे की खबर सामने आ रही है लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. तो वहीं पूर्व पीएम की पत्नी की भी मौत हो गई है. आरोप है कि आगजनी में पत्नी की मौत हुई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर नेपाल के वित्तमंत्री की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है.
सोमवार को नेपाल में युवाओं के उग्र प्रदर्शन के बाद सेना ने उनको कंट्रोल करने की कोशिश की . इस दौरान सेना और प्रदर्शनकारियों की झपड़ के बीच 19 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 400 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. तो वहीं मंगलवार को हालात बिगड़ने पर पीएम ने पद छोड़ने की घोषणा की. खबर है कि वह दुबई भागने की फिराक में हैं.
सेना ने पूरे देश का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया है. सभी सांसदों से इस्तीफा देने को कहा गया है. दूसरी ओर नेपाल में बैंकों में लूटपाट जारी है और संसद के सुप्रीम कोर्ट तक में आगजनी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. खबर है कि बालेन शाह अंतरिम पीएम बन सकते हैं.
नेपाल के वित्त मंत्री को लोग सड़कों पर दौड़ाते हुए पिटाई कर उनका पीछा करते हुए देखा गया। pic.twitter.com/03yLS1g3uu
— Sarita Choudhary (@Saritanitharwal) September 9, 2025
सोमवार यानी 8 सितम्बर को राजधानी काठमांडू में हिंसा उस वक्त भड़क गई जब पुलिस ने भीड़ पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. द काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस फायरिंग में 19 प्रदर्शनकारी (अधिकतर छात्र) मारे गए और 400 से अधिक घायल हो गए. तो वहीं मंगलवार को ताजा घटनाक्रम में काठमांडू के कालिमाटी इलाके में पुलिस की गोली से दो और युवाओं की मौत हो गई. इस तरह मौत का आंकड़ा बढ़कर 22 तक पहुंच गया. प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन से लेकर नेताओं के आवास तक पर हमला किया और कई दफ्तरों को आग के हवाले कर दिया व तोड़फोड़ की.
हिंसा के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी
भारत ने नेपाल के हालात पर चिंता जताई है. तो वहीं विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि फिलहाल नेपाल यात्रा स्थगित करें. जो पहले से वहां मौजूद हैं, वे घर से बाहर न निकलें और स्थानीय प्रशासन तथा भारतीय दूतावास, काठमांडू की सुरक्षा सलाहों का पालन करें. इसी के साथ ही भारत ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और उम्मीद जताई है कि नेपाल जल्द शांति और स्थिरता की राह पर लौटेगा.
भारत ने आपात स्थिति में दूतावास के हेल्पलाइन नंबर जारी किए
+977 – 980 860 2881 (व्हाट्सएप कॉल उपलब्ध)
+977 – 981 032 6134 (व्हाट्सएप कॉल उपलब्ध)
वित्तमंत्री को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
नेपाल में मंगलवार को जारी हिंसा के बीच प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के वित्तमंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल को काठमांडू में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और लात-घूसे भी बरसाए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि पौडेल एक गली में आते हुए दिख रहे हैं . तभी उनको भीड़ घेर लेती है और फिर लात-घूसों से पीटना शुरू कर देती है.
बता दें कि पौडेल नेपाल के उपप्रधानमंत्री भी हैं. नेपाल की राजनीति में उनका बड़ा योगदान रहा है. आर्थिक सुधारों के लिए भी उनको जाना जाता है. राजनीति में भी उनका लम्बा करियर रहा है. नेपाल की राजनीति में वह एक प्रभावशाली व्यक्तित्व रहे हैं. 18 साल की उम्र में उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी और कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़ गए. वह नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी-CPN-UML) के उपाध्यक्ष भी रहे. वह कई बार नेपाल के वित्त मंत्री रहे. तो वहीं रक्षामंत्री के पद पर भी रहे.
आंदोलनकारियों के बीच पहुंचे बालेन
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, काठमांडू के मेयर व GEN -Z के बीच बेहद लोकप्रिय बालेंद्र शाह उर्फ बालेन आंदोलनकारियों के बीच पहुंचे हैं और उन्होंने शांति की अपील की है. जानकारी सामने आ रही है कि बालेन को राष्ट्रीय नेता बनाये जाने की माँग उठ रही है. अन्य राजनीतिक दलों से जनता निराश है . सोशल मीडिया पर बालेन की तारीफ़ की जा रही है और उनको नेपाल में एक उम्मीद की तरह देखा जा रहा है.
नेपाल बवाल मामला –
काठमांडू के मेयर, GEN -Z के बीच बेहद लोकप्रिय बालेंद्र शाह उर्फ बालेन आंदोलनकारियों के बीच पहुंचे थे , जहाँ उन्होंने शांति की अपील की-
बालेन को राष्ट्रीय नेता बनाये जाने की भरपूर माँग हो रही है , बाक़ी दलों से जनता निराश है ,सोशल मीडिया बालेन की तारीफ़ से पटा… pic.twitter.com/Zei1hAo2nK
— Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) September 9, 2025