मदर डेयरी दूध हुआ सस्ता… पनीर, मक्खन सहित इन चीजों के भी घटे रेट
Mother Dairy News: जीएसटी में बड़े बदलाव के बाद मदर डेयरी ने अपने ग्राहकों के लिए दूध सहित पनीर-मक्खन आदि में रेट कम कर दिए हैं. मंगलवार को कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि सरकार द्वारा जीएसटी में जो बदलाव किए गए हैं, उसके बाद वह अपने डेयरी और फूड प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती करने जा रहा है. जिन सामानों पर कीमतें कम हुई हैं, वे 22 सितंबर से लागू होंगी.
कम्पनी ने जानकारी दी कि पनीर, यूएचटी मिल्क, घी, चीज, मक्खन और मिल्कशेक जैसे प्रमुख डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतें घटाई गई है. प्रोडक्ट के आधार पर जीएसटी में 5-18 फीसदी से घटकर 0-5 फीसदी हो गई है. कम्पनी ने उदाहरण के तौर पर बताया कि 1 लीटर यूएचटी दूध (टेट्रा पैक) अब 77 रुपए से घटकर 75 रुपए का हो गया है तो वहीं 500 ग्राम मक्खन 305 रुपए से घटकर 285 रुपए का हो गया है.
ठीक इसी तरह अन्य चीजों जैसे मदर डेयरी की आइसक्रीम और सफल प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स के भी रेट कम किए गए हैं. चॉकलेट वनीला कोन और केसर पिस्ता कुल्फी जैसी आइसक्रीम 5-10 रुपए सस्ती हुई हैं, तो वहीं फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज, आलू टिक्की और पैकेज्ड नारियल पानी जैसे सफल प्रोडक्ट्स की कीमतों में 5 रुपए से लेकर 15 रुपए तक कम की गई है.
कम्पनी ने बताया कि पॉली पैक दूध (फुल क्रीम दूध, टोन्ड दूध, गाय का दूध) आदि को हमेशा से जीएसटी फ्री रखा गया जो कि आगे भी रहेगा और इसके एमआरपी पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
नए दाम 22 सितम्बर से लागू
मदर डेयरी के एमडी मनीष बंदलिश ने एक बयान जारी कर जीएसटी में कटौती के लिए सरकार की तारीफ की और कहा कि हम इस सुधार की भावना को ध्यान में रखते हुए, 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी, अपने ग्राहकों को 100 फीरसदी टैक्स बेनिफिट दे रहे हैं. इस बदलाव के साथ कंपनी का पूरा पोर्टफोलियो अब या तो छूट/शून्य या 5 फीसदी के सबसे निचले स्लैब में आ गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि डेयरी और प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स की एक विस्तृत रेंज पर जीएसटी में कटौती से कंजंप्शन में वृद्धि होगी और सुरक्षित, हाई क्वालिटी वाले पैकेज्ड प्रोडक्ट्स को अपनाने में तेजी आएगी.
अमूल ने भी जारी किया बयान
बता दें कि हाल ही में अमूल प्रोडक्ट्स केमार्केटिंग हेड गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (GCMMF) के एमडी जयेन मेहता ने अपने बयान में कहा था कि ताज़े पाउच दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. क्योंकि जीएसटी में कोई कमी नहीं की गई है. उनका कहना है कि पाउच दूध पर पहले से ही जीएसटी नहीं लगता आ रहा है. उन्होंने कहा कि केवल यूएचटी दूध पर ही जीएसटी कटौती की नियम लागू होगा. जीएसटी 5 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिए जाने के कारण 22 सितंबर से केवल लंबे समय तक चलने वाले यूएचटी दूध की कीमतों में कमी की जाएगी.
मदर डेयरी प्रोडक्ट्स की नई कीमतें हैं कुछ इस तरह
प्रोडक्ट कैटेगरी वॉल्यूम पुरानी कीमत (₹) नई कीमत (₹)
यूएचटी दूध (डबल टोंड; पाउच) 450 मिली 33 32
यूएचटी दूध (टोंड; टेट्रा पैक) 1 लीटर 77 75
पनीर 200 ग्राम 95 92
मिल्कशेक (स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, आम, रबड़ी) 180 मिली 30 28
मलाई पनीर 200 ग्राम 100 97
पनीर 400 ग्राम 180 174
मक्खन 100 ग्राम 62 58
मक्खन 500 ग्राम 305 285
चीज स्लाइस 200 ग्राम 170 160
चीज क्यूब्स 180 ग्राम 145 135
चीज स्लाइस 780 ग्राम 480 450
चीज स्लाइस 480 ग्राम 405 380
चीज स्प्रेड (क्रीमी प्लेन, पिरी पिरी, लहसुन) 180 ग्राम 120 110
चीज ब्लॉक 200 ग्राम 150 140
डाइस्ड मोजरेला चीज 1000 ग्राम 610 575
घी का डिब्बा 1 लीटर 750 720
घी कार्टन पैक 1 लीटर 675 645
घी का पाउच 1 लीटर 675 645
घी कार्टन पैक 500 मिली 345 330
गाय का घी पाउच 500 मिली 350 335
गाय का घी जार 1 लीटर 750 720
गाय का घी पाउच 1 लीटर 685 655
गाय का घी जार 200 मिली 190 184
गाय का घी कार्टन पैक 500 मिली 350 335
गाय का घी जार 500 मिली 380 365
प्रीमियम गिर गाय का घी 500 मिली 999 984
गाय का घी कार्टन पैक 1 लीटर 685 655
ये भी पढ़ें- बेसिक शिक्षा टीचर ने की आत्महत्या… ये वजह आई सामने; 15 सितम्बर को पूरे देश के शिक्षक…