PM मोदी की मां के AI Video पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा आदेश…कांग्रेस-भाजपा में छिड़ी जंग

September 17, 2025 by No Comments

Share News

PM Modi Mother’s AI Video: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का AI वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के जरिए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है तो वहीं इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पटना हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश पीबी बजंतरी की कोर्ट ने कांग्रेस को बड़ा आदेश देते हुए एआई वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से हटाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने यह निर्देश एक सुनवाई के दौरान दिया.

मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव में जमकर भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों में जुबानी जंग जारी है और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया जा रहा है. इसी बीच कांग्रेस ने ट्वीटर पर मोदी की दिवंगत मां का एआई वीडियो बनाकर सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है.

वीडियो में ‘‘प्रधानमंत्री अपनी दिवंगत मां के बारे में सपने देखते हुए नजर आ रहे हैं, जो चुनावी राज्य बिहार में उनकी राजनीति को लेकर मोदी की आलोचना करती दिख रही हैं.’’ वीडियो में जहां पहले मोदी की एआई आवाज सुनाई देती है और कहा जा रहा है कि आज की वोट चोरी डन हो गई और अब जाता हूं सोने…इसके कुछ देर बाद ही एआई वीडियो के जरिए बनाई गई मां कहते दिख रही हैं अरे बेटा पहले तो तुमने मुझे नोटबंदी की लाइन में खड़ा करवाया. तूने मेरा पैर धोने का रील बनवाया और अब बिहार में मेरे नाम पर राजनीति कर रहे हो तुम मेरे अपमान के बैनर पोस्टर छपवा रहे हो. तुम फिर से बिहार में नौटंकी करने की कोशिश करने… इसी के साथ पीएम मोदी का एआई वीडियो जगते हुए दिखाया जाता है.

भाजपा-कांग्रेस में छिड़ी जंग

एआई वीडियो को लेकर भाजपा और कांग्रेस के साथ ही उसके सहयोगी दलों के बीच जंग छिड़ी हुई है. जहां एक ओर इस वीडियो को भाजपा ने ‘‘शर्मनाक’’ बताया है और कहा है कि विपक्षी पार्टी मोदी पर निशाना साधने के लिए किस हद तक गिर सकती है. यह इसकी बानगी है.

तो दूसरी ओर कांग्रेस ने इसे पीएम मोदी की मां का अनादर नहीं बताया है. कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा है कि ‘‘उन्हें क्या आपत्ति है? सिर्फ इसलिए कि एक मां अपने बेटे को कुछ सही करने की सीख देने की कोशिश कर रही है, इसमें अनादर कहां है? इसी के साथ ही खेड़ा ने ये भी कहा कि यह न तो उस मां का अनादर है, जिनका हम बहुत सम्मान करते हैं, और न ही बेटे का.’’

फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की मां का एआई वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, अब देखना ये है कि कांग्रेस कितनी देर में कोर्ट के आदेश का पालन करती है.

ये भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश में अब आवारा हिंसक कुत्तों को होगी उम्रकैद…जानें क्यों?