Haris Rauf: क्रिकेट मैदान में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया घटिया इशारा…भड़के फैंस-Video

September 22, 2025 by No Comments

Share News

Haris Rauf in Asia Cup 2025: सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रउफ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वह ऑडियंस की ओर इशारा करते हुए प्लेन के उड़ने और फिर गिराने का इशारा कर रहे हैं. उन्होंने ये हरकत रविवार को भारत के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले के दौरान मैदान में ही की.

फिलहाल पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हरकतों से उनकी बौखलाहट साफ नजररही थी. दरअसल एशिया कप-2025 में पहले भी भारत पाकिस्तान को हरा चुका है और कल भी पाकिस्तान हार की कगार पर ही थे यही वजह रही कि वह बौखलाए हुए थे और जब वह मैदान के किनारे फिल्डिंग कर रहे थे तभी दर्शक कोहली-कोहली चिल्लाने लगे. इसी के बाद उन्होंने घटिया इशारा किया. पहले वह हाथों से प्लेन उड़ाने, फिर गिराने का इशारा कर रहे थे. इसके बाद उंगलियों से 6-0, 6-0 का इशारा कर रहे थे

हालांकि ये मैच पाकिस्तान हार गया. जहां एक हारिस रउफ, साहिबजादा फरहान और अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ियों का ध्यान सिर्फ इन्ही हरकतों पर रहा तो दूसरी ओर भारतीय खिलाड़ी मैच जीतने को लेकर लगातार प्रयास कर रहे थे. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 171 रन बनाए थे, लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर कूटा और अभिषेक ने 74 और गिल ने 47 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की और पाकिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा.

इस जीत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 सुपर-4 की अंक तालिका में टॉप परगई. पाकिस्तान चौथे नंबर पर है. बांग्लादेश दूसरे और श्रीलंका तीसरे स्थान पर है.

जानें क्या है भारत-पाकिस्तान के बीच 6-0?

क्रिकेट के मैदान में पाकिस्तानी खिलाड़ी द्वारा घटिया हरकत इस बात का सबूत है कि वे मानसिक रूप से कितनी दयनीय दशा में हैं. दरअसल पाकिस्तान का दावा है कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के 6 लड़ाकू विमान गिराए और पाकिस्तान को कोई नुकसान नहीं हुआ. अब इसे पाकिस्तान की मनगढ़ंत कहानी कहें या फिर कुछ और लेकिन इस झूठ का उपयोग पाकिस्तान के खिलाड़ी खुद को संतुष्ट करने के लिए खेल के मैदान में भी जमकर कर रहे हैं.

दरअसल पाकिस्तान की सेना ने अपने लोगों से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर झूठ बोला और पाकिस्तानियों ने मान भी लिया है. पिछली बार जब दोनों टीमें आमने सामने हुई थी तब भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था, हालांकि उन्होंने कोई गलत बात या बदतमीजी नहीं की थी तो वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ी युद्ध के मैदान से लेकर खेल के मैदान में लगातार भारत से हार का सामना करते हुए बौखला गए हैं और घटिया हरकत करने से बाज नहींरहे हैं. पाकिस्तानी खिलाड़ियों की इस तरह की हरकत की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रहा है. साहिबजादा फरहान ने भी गन सेलिब्रेशन किया, जो उनकी नफरती सोच को दर्शाता है.

 

ये भी पढ़ें-Chess: फिडे महिला विश्व चैंपियन में जीत दर्ज करते ही खुशी से रो पड़ीं 19 वर्षीय दिव्या…खिताब जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला-Video