जेल में किसी से मुलाकात नहीं होती थी…” रिहाई के बाद आजम खान ने किया बड़ा खुलासा; अखिलेश ने कही ये बात-Video

September 23, 2025 by No Comments

Share News

Azam Khan News: सालों से जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान सीतापुर जेल से रिहा हो गए हैं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है. तो इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार उनके पुराने वीडियो भी वायरल कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैं. तो वहीं जेल से रिहाई के बाद आजम खान का बयान सामने आया है. तो वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बयान जारी कर कोर्ट का दिल से शुक्रिया किया है.

आजम खान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन लिखा है-“जख्मी शेर और भी खतरनाक होता है.” तो वहीं मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि जेल में किसी से मुलाकात नहीं होती थी. फोन करने की भी मुझे किसी से इजाजत नहीं थी. करीब 5 साल तक मैं जानता ही नहीं कि बाहर की दुनिया में क्या हुआ. पूरे पांच साल तक मेरा दुनिया से किसी तरह का राफ्ता नहीं हो सका.

इंसाफ में करते हैं ऐतबार

तो वहीं अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा है, “आज़म ख़ान की रिहाई उनके और उनके परिवार और हम सब के साथ-साथ, उन सब लोगों के लिए राहत और ख़ुशी की बात है जो ‘इंसाफ़’ में ऐतबार करते हैं। न्याय में विश्वास को बनाए रखने के लिए अदालत का दिल से शुक्रिया। आज फ़र्ज़ी मुकदमे करनेवालों को भी ये सबक मिल गया है कि हर ‘झूठ’ की एक मियाद होती है और हर ‘साज़िश’ की भी। जो लोग सामाजिक सौहार्द के प्रतीक होते हैं, भाजपा को वो कभी अच्छे नहीं लगते हैं। 

अखिलेश ने इसी पोस्ट में आगे लिखा है, आज़म ख़ान एक बार फिर से हर उपेक्षित, पीड़ित, दुखी, अपमानित के साथ खड़े होकर, भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के द्वारा किये जा रहे जनता के दमन के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएंगे और हमेशा की तरह देश-प्रदेश की भावनात्मक एकता के प्रतीक बनकर, समाजवादी मूल्यों और सिद्धांतों के साथ, सामाजिक न्याय के संघर्ष की राह पर आगे बढ़ते जाएंगे!

अखिलेश ने सबसे आखिरी में लिखा है, इंसाफ़ ज़िंदाबाद!

वापस लिए जाएंगे सभी मुकदमे

तो वहीं मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही आजम खान के सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे. आजम खान पर दर्ज किए गए सारे मुकदमे वापस लेंगे. तो दूसरी तरफ आजम खान के बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने की लग रही अटकलों को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान साहब पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं पार्टी के लिए बहुत कुर्बानियां दी हैं.

बता दें कि आज़म खान को पिछले हफ़्ते एक विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने सड़क जाम करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने से जुड़े 17 साल पुराने मामले में बरी कर दिया। यह मामला 2008 का है, जब पुलिस द्वारा उनकी कार से हूटर हटाने पर खान ने छजलेट थाने के पास कथित तौर पर हंगामा किया था। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सड़क जाम कर दी थी जिससे यातायात जाम हो गया था। यह विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और कुछ बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके बाद खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

बता दें कि आजम खान 23 महीने बाद 23 सितंबर को रिहा हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिहाई के बाद वह सीधे रामपुर के लिए रवाना हो गए हैं. रिहाई के दौरान उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और अदीब आजम मौजूद रहे. मालूम हो कि जेल से बाहर आने के बाद सीतापुर जेल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई थी.

 

शिवपाल सिंह यादव का बयान

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की रिहाई के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा, सरकार ने गलत सजाएं दी थीं, लेकिन अदालत ने मुकदमों में राहत दी है. हम अदालत के इस फैसले का स्वागत करते हैं. समाजवादी पार्टी पूरी तरह से उनकी मदद कर रही है.

ये भी पढ़ें-Asia Cup 2025: क्रिकेट मैच हारने के बाद सड़कों पर उतरे पाकिस्तानी…तोड़ दिए टीवी! Video वायरल