महिला पुलिस टीम ने पहली बार किया एनकाउंटर…गिड़गिड़ाने लगा हिस्ट्रीशीटर; जानें कौन हैं ACP उपासना पांडेय-Video

September 23, 2025 by No Comments

Share News

Ghaziabad Police: ये त सभी जानते हैं कि हिंदू समाज मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा का व्रत व त्योहार नवरात्रि मना रहा है तो दूसरी ओर यूपी पुलिस की महिला पुलिस भी अपना रौद्र रूप धारण कर अपराधियों को सबक सिखाने में लगी हुई हैं.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पहली बार महिला पुलिस टीम ने शक्ति रूप धारण कर हिस्ट्रीशीटर का एनकाउंटर किया तो वहीं पैर में गोली लगते ही वह अपनी जान की भीख मांगन लगा और पुलिस टीम से सॉरी-सॉरी करने लगा. महिला पुलिस टीम की बहादुरी की चर्चा पूरे यूपी में हो रही है. तो वहीं गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने महिला टीम को 25 हजार के इनाम की घोषणा की है.  

टीम की ये मुठभेड़ सोमवार की रात गाजियाबाद जिले में हुई. इस मुठभेड़ में महिला पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। वह शातिर स्नैचर है। उसके खिलाफ गाजियाबाद के अलग-अलग थानों में लूट और छिनैती के आठ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है लेकिन जेल के बाहर आने के बाद वह फिर से अपराध करने लगा जिससे जनता परेशान थी.

इस पर महिला पुलिस टीम ने पूरी रणनीति के साथ अपराधी जितेंद्र को घेरा. सूत्रों से मिली जानकारी के बाद महिला पुलिस टीम ने उसे घेर लिया तो उसने डराने के लिए फायरिंग की और भागने की कोशिश करने लगा. इस पर जवाबी कार्रवाई के दौरान हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र के पैर में गोली लग गई और वह लड़खड़ा कर गिर गया. इसके बाद वह महिला पुलिस टीम के सामने रोता गिड़गिड़ाता हुआ अपराध से तौबा करने लगा। फिलहाल जितेंद्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला पुलिस टीम हिस्ट्रीशीटर को कंधे का सहारा देकर ले जा रही है. बता दें कि इस एनकाउंटर को महिला थाने की एसएचओ ऋतु त्यागी, तीन सब इंस्पेक्टर और एक महिला कॉन्स्टेबल ने अंजाम दिया। फिलहाल इस एनकाउंटर में नंदग्राम एसीपी उपासना पांडे की भूमिका को सबसे अहम माना जा रहा है।

10 सितम्बर को सम्भाला था चार्ज

एसीपी उपासना पांडेय ने 10 सितंबर को ही नंदग्राम सर्कल का चार्ज संभाला है. इसी के बाद से यहां पर महिला पुलिस कर्मियों में ऐसी ऊर्जा भर गई है कि लगातार अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है. शायद ये पहली बार गाजियाबाद के इतिहास में होगा कि यहां पर महिला पुलिस टीम ने किसी अपराधी का एनकाउंटर किया. महिला पुलिसकर्मियों ने चैन स्नैचिंग की वारदात में शामिल अपराधी का एनकाउंटर कर दिया। गोली मार कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही हर जगह उपासना पांडेय की चर्चा हो रही है. फिलहाल इस एनकाउंटर के लिए एसीपी उपासना पांडेय जिले के पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ को श्रेय दिया।

उन्होंने कहा कि कमिश्नर सर ने महिला पुलिस को इतना मोटिवेट किया है कि नतीजा आज सबके सामने है। वह आगे बोलीं अभी तक महिला पुलिस के बारे में कहा जाता था कि वो बहादुरी का ऐसा कोई काम नहीं कर सकती हैं लेकिन आज उन्हीं महिला पुलिसकर्मियों ने इस बात को गलत साबित कर दिया और अपनी शक्ति का परिचय दिया. साथ ही महिला पुलिस टीम ने साबित कर दिया है कि महिला पुलिस पुरुष पुलिस बल से कम नहीं है।

इससे पहले तैनात थीं हिंडन एयरपोर्ट पर

बता दें कि नंदग्राम सर्कल से पहले एसीपी उपासना पांडेय को हिंडन एयरपोर्ट का लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई थीउसी दौरान शादी होने के बाद उन्हें हिंडन एयरपोर्ट के लॉ एंड ऑर्डर का चार्ज मिला थाउससे पहले वे वेव सिटी सर्कल की एसीपी रह चुकी हैंतो वहीं गाजियाबाद आने से पहले वह पीलीभीत में पोस्टेड थींयहां पर भी उन्होंने अपराधियों की नाक में दम कर दिया था. उनकी पुलिसिंग के लिए आज तक यहां पर याद किया जाता है

ये भी पढ़ें-जेल में किसी से मुलाकात नहीं होती थी…” रिहाई के बाद आजम खान ने किया बड़ा खुलासा; अखिलेश ने कही ये बात-Video