महिला पुलिस टीम ने पहली बार किया एनकाउंटर…गिड़गिड़ाने लगा हिस्ट्रीशीटर; जानें कौन हैं ACP उपासना पांडेय-Video
Ghaziabad Police: ये त सभी जानते हैं कि हिंदू समाज मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा का व्रत व त्योहार नवरात्रि मना रहा है तो दूसरी ओर यूपी पुलिस की महिला पुलिस भी अपना रौद्र रूप धारण कर अपराधियों को सबक सिखाने में लगी हुई हैं.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पहली बार महिला पुलिस टीम ने शक्ति रूप धारण कर हिस्ट्रीशीटर का एनकाउंटर किया तो वहीं पैर में गोली लगते ही वह अपनी जान की भीख मांगन लगा और पुलिस टीम से सॉरी-सॉरी करने लगा. महिला पुलिस टीम की बहादुरी की चर्चा पूरे यूपी में हो रही है. तो वहीं गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने महिला टीम को 25 हजार के इनाम की घोषणा की है.
टीम की ये मुठभेड़ सोमवार की रात गाजियाबाद जिले में हुई. इस मुठभेड़ में महिला पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। वह शातिर स्नैचर है। उसके खिलाफ गाजियाबाद के अलग-अलग थानों में लूट और छिनैती के आठ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है लेकिन जेल के बाहर आने के बाद वह फिर से अपराध करने लगा जिससे जनता परेशान थी.
यूपी में महिला पुलिस का पहला एनकाउंटर!#गाजियाबाद की महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन चोर को पुलिस मुठभेड़ में गोली मारकर घायल किया है. बदमाश को गोली लगने के बाद वह उसे कंधे पर पुलिस वाहन तक भी ले गई
इस मुठभेड़ में कोई पुरुष पुलिसकर्मी शामिल नहीं था pic.twitter.com/AfFXlaFKhu
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) September 23, 2025
इस पर महिला पुलिस टीम ने पूरी रणनीति के साथ अपराधी जितेंद्र को घेरा. सूत्रों से मिली जानकारी के बाद महिला पुलिस टीम ने उसे घेर लिया तो उसने डराने के लिए फायरिंग की और भागने की कोशिश करने लगा. इस पर जवाबी कार्रवाई के दौरान हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र के पैर में गोली लग गई और वह लड़खड़ा कर गिर गया. इसके बाद वह महिला पुलिस टीम के सामने रोता गिड़गिड़ाता हुआ अपराध से तौबा करने लगा। फिलहाल जितेंद्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला पुलिस टीम हिस्ट्रीशीटर को कंधे का सहारा देकर ले जा रही है. बता दें कि इस एनकाउंटर को महिला थाने की एसएचओ ऋतु त्यागी, तीन सब इंस्पेक्टर और एक महिला कॉन्स्टेबल ने अंजाम दिया। फिलहाल इस एनकाउंटर में नंदग्राम एसीपी उपासना पांडे की भूमिका को सबसे अहम माना जा रहा है।
महिला थाना पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में लूट/चोरी/छिनैती की घटना कारित करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी, 01 टैबलेट, चोरी का 01 फोन एवं अवैध असलहा व कारतूस बरामद ।@Uppolice pic.twitter.com/gvn55d6pSZ
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) September 22, 2025
10 सितम्बर को सम्भाला था चार्ज
एसीपी उपासना पांडेय ने 10 सितंबर को ही नंदग्राम सर्कल का चार्ज संभाला है. इसी के बाद से यहां पर महिला पुलिस कर्मियों में ऐसी ऊर्जा भर गई है कि लगातार अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है. शायद ये पहली बार गाजियाबाद के इतिहास में होगा कि यहां पर महिला पुलिस टीम ने किसी अपराधी का एनकाउंटर किया. महिला पुलिसकर्मियों ने चैन स्नैचिंग की वारदात में शामिल अपराधी का एनकाउंटर कर दिया। गोली मार कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही हर जगह उपासना पांडेय की चर्चा हो रही है. फिलहाल इस एनकाउंटर के लिए एसीपी उपासना पांडेय जिले के पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ को श्रेय दिया।
उन्होंने कहा कि कमिश्नर सर ने महिला पुलिस को इतना मोटिवेट किया है कि नतीजा आज सबके सामने है। वह आगे बोलीं अभी तक महिला पुलिस के बारे में कहा जाता था कि वो बहादुरी का ऐसा कोई काम नहीं कर सकती हैं लेकिन आज उन्हीं महिला पुलिसकर्मियों ने इस बात को गलत साबित कर दिया और अपनी शक्ति का परिचय दिया. साथ ही महिला पुलिस टीम ने साबित कर दिया है कि महिला पुलिस पुरुष पुलिस बल से कम नहीं है।
इससे पहले तैनात थीं हिंडन एयरपोर्ट पर
बता दें कि नंदग्राम सर्कल से पहले एसीपी उपासना पांडेय को हिंडन एयरपोर्ट का लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी। उसी दौरान शादी होने के बाद उन्हें हिंडन एयरपोर्ट के लॉ एंड ऑर्डर का चार्ज मिला था। उससे पहले वे वेव सिटी सर्कल की एसीपी रह चुकी हैं। तो वहीं गाजियाबाद आने से पहले वह पीलीभीत में पोस्टेड थीं। यहां पर भी उन्होंने अपराधियों की नाक में दम कर दिया था. उनकी पुलिसिंग के लिए आज तक यहां पर याद किया जाता है।
उक्त सम्बन्ध में श्रीमती उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम की वीडियो बाइट-@Uppolice https://t.co/VOUOjuBHf8 pic.twitter.com/x9XCNGSqwh
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) September 22, 2025
ये भी पढ़ें-जेल में किसी से मुलाकात नहीं होती थी…” रिहाई के बाद आजम खान ने किया बड़ा खुलासा; अखिलेश ने कही ये बात-Video