Raebareli: बच्चे के बैग से गायब हुए जेवर…शिक्षिका पर चोरी का आरोप; जानें क्या है मामला?

October 2, 2025 by No Comments

Share News

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के शिवगढ़ से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां मॉडर्न चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल, गुमावां बॉर्डर की एक शिक्षिका पर चोरी का आरोप लगाया गया है. बाराबंकी जिले के ग्राम सहावर निवासी इरफान खान ने आरोप लगाया है कि उसके 5 वर्षीय बेटे इरशाद के स्कूल बैग में जेवर रखे थे जो कि गायब हो गए हैं. इरफान ने आरोप लगाया है कि बच्चा बैग में रखे गहने सहित स्कूल पहुंच गया था जहां शिक्षिका ने गहने चुरा लिए हैं.

इस मामले में इरशाद की मां खुर्सीदा का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि रविवार शाम को गलती से कुछ जेवर उन्होंने बच्चे के स्कूल बैग में रख दिए थे लेकिन रात को अचानक डिलीवरी पेन होने की वजह से उन्हें अस्पताल जाना पड़ा और फिर इसी हड़बड़ी में वह बैग से जेवर निकालना भूल गईं। तो वहीं सोमवार सुबह बच्चा वही बैग लेकर स्कूल चला गया. जब बच्चा स्कूल से लौटा तो बैग से गहने गायब थे. खुर्सीदा का कहना है कि बच्चे ने बताया कि उसका होमवर्क देखने के लिए शिक्षिका ने बैग खोला तो वह बैग लेकर क्लासरूम के पीछे चली गईं और सभी जेवर निकाल लिए।

इस मामले के बाद परिजनो ने स्कूल में जमकर हंगामा काटा तो वहीं शिक्षिका आरोपों से पूरी तरह से इंकार करती रही और कहा कि उनको किसी तरह के जेवर की जानकारी नहीं है. घटना के बाद से ही खुर्सीदा के परिवार में हंगामा मचा हुआ है. उन्होंने स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग से शिक्षिका पर कार्रवाई करने की मांग की है और जेवर दिलाने के लिए कहा है.

दूसरी ओर इस स्कूल की मान्यता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. गांव वालों का कहना है कि स्कूल तो कक्षा 8 तक संचालित होता है लेकिन इसकी मान्यता केवल कक्षा 5 तक ही है। फिलहाल पीड़ित परिवार ने शिक्षिका के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और अब शिक्षा विभाग से स्कूल की जांच करने की मांग कर रहा है.

ये भी पढ़ें-75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से की शादी… सुहागरात के बाद मौत-Video