75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से की शादी… सुहागरात के बाद मौत-Video

October 1, 2025 by No Comments

Share News

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां 75 साल के एक बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से दिन में शादी की और रात में सुहागरात के बाद ही अचानक उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही पूरा गांव सकते में है. तो वहीं सोशल मीडिया पर बुजुर्ग की शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और ये खबर चर्चा का विषय बनी हुई है. 

मामला गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 75 वर्षीय संगरू राम की पत्नी की एक साल पहले मौत हुई थी. इसी के बाद से वह अकेले थे। गांव वालों ने बताया कि संगरू राम के कोई संतान नहीं थी और वे अकेले ही खेती करके अपनी जीवन चला रहे थे जबकि उनके भाई और भतीजे दिल्ली में रहकर कारोबार करते हैं।

गांव वालों का कहना है कि संगरू राम पिछले कुछ दिनों से दूसरी शादी करने की बात कर रहे थे। हालांकि उनकी इस बात को लेकर गांव के लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माने और फिर सोमवार को उन्होंने जलालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय मनभावती से कोर्ट मैरिज कर ली और फिर मंदिर में भी विधि-विधान से शादी रचा ली.

गांव वालों ने बताया कि मनभावती का भी यह दूसरा विवाह था। उनकी पहली शादी से दो बेटियां और एक बेटा है। मनभावती ने मीडिया से पूछताछ में बताया कि संगरू ने उससे कहा था कि तुम बस मेरा घर संभाल लेना, बच्चों की जिम्मेदारी मैं उठा लूंग। शादी के बाद क्या हुआ जो बुजुर्ग की मौत हो गई. इस पर महिला ने बताया कि मंदिर में शादी करने के बाद हम घर गए और रात में देर तक बातें करते रहे। सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

भतीजों ने रुकवा दिया अंतिम संस्कार

फिलहाल संगरू राम की मौत को संदिग्ध बताकर भतीजों ने उनका अंतिम संस्कार रुकवा दिया है और कहा है कि जब तक वे दिल्ली से वापस गांव नहीं आ जाते तब कर अंतिम संस्कार न किया जाए। अब सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि क्या पुलिस इस मामले की जांच या फिर पोस्टमार्टम कराएगी या नहीं. फिलहाल ये तो भतीजों के दिल्ली से वापस आने पर ही जानकारी होगी लेकिन ये मामला गांव से लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. 

मौत की ये वजह आई सामने

बता दें कि पुलिस ने बुजुर्ग का पोस्टमार्टम कराया है जिसमें मौत का कारण शॉक/ कोमा बताया गया है. इसकी पुष्टि गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने की है.

ये भी पढ़ें-‘तू पागल प्रेमी आवारा…’ रामलीला में ‘लक्ष्मण’ के सामने फिल्मी गाने पर नाची ‘शूर्पणखा’-Video देख चढ़ा लोगों का पारा